सिवनी: ​मुंगवानी में निर्माणाधीन सड़क बनी आफत, MPRDA की लापरवाही से बढ़ रहे हादसे, नहीं थम रही सड़क दुर्घटनाएं

​सिवनी/ विशाल भारद्वाज/ खबर डिजिटल/ जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर मुंगवानी कलां में निर्माणाधीन सड़क विकास के बजाय विनाश का कारण बनती दिख रही है। मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण (MPRDA) के इस प्रोजेक्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कछुआ चाल ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।

​गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

​मुंगवानी खुर्द से जाम और अमरवाड़ा को जोड़ने वाली इस सड़क का ठेका 'उदित इंफ्रावर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, रीवा' के पास है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि निर्माण में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सड़क में इस्तेमाल होने वाली लोहे की सरिया की मात्रा मानकों से काफी कम है। लोगों का कहना है कि यदि तकनीकी जांच नहीं हुई, तो करोड़ों की लागत से बन रही यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी।

​सुरक्षा मानकों की धज्जियां, हादसों को न्योता

​वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि निर्माण स्थल पर कहीं भी साइन बोर्ड, बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। रात के अंधेरे में यह मार्ग 'डेथ ट्रैप' बन जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-yadav-ujjan-visit-ayurvedic-aiims-announcement-hariyakhedi-water-project/

​ग्रामीणों ने दी चेतावनी

​मारबोड़ी, चंदौरी और बखारी जैसे दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग पर निर्भर हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों की चुप्पी से आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत निष्पक्ष तकनीकी जांच कराए और दोषी एजेंसी पर कठोर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा कराए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/shivpuri-indar-village-mega-theft-gold-cash-stolen/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़