Nana Patwari Arrest: इस वजह से कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई हुए गिरफ्तार, पुलिस ने बताए चौंकाने वाले तथ्य

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की इंदौर के चर्चित ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. इंदौर पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी.
Nana Patwari Arrest: इस वजह से कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई हुए गिरफ्तार, पुलिस ने बताए चौंकाने वाले तथ्य

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इंदौर पुलिस ने एक कथित ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि इंदौर पुलिस के साथ-साथ नाना पटवारी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता जय हार्डिया ने भी की है. हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी सामने आने के बाद मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

इंदौर के पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान खान उर्फ बोलू चंदेरी और रानी भाई के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई.

पूछताछ में सामने आया नाना पटवारी का नाम

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने दावा किया कि जब्त किया गया मादक पदार्थ दो लोगों तक पहुंचाया जाना था. इनमें कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी और मानव गंगवानी का नाम सामने आया. इसी आधार पर पुलिस ने आगे की जांच तेज करते हुए संबंधित कानूनी कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड का भी किया उल्लेख

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नाना पटवारी के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड में उनके नाम से कुल नौ मामले दर्ज पाए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है. इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जा रही है, जबकि आगे की कानूनी प्रक्रिया जांच पूरी होने के बाद तय होगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़