उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी 'नरोत्तम' कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी 'नरोत्तम' कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दतिया के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर भाजपा की सियासत में चर्चा के केंद्र में हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली के भाजपा संगठन तक उनके नाम को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पार्टी की ओर से कोई अहम जिम्मेदारी मिलने की अटकलों ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।

प्रदेश की सियासत से बनाई थी दूरी
दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में भी नरोत्तम मिश्रा का नाम चर्चा में था, लेकिन पार्टी ने अंततः हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी। इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को दतिया सीट से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम के बाद वे प्रदेश की सक्रिय सत्ता राजनीति की मुख्यधारा से अपेक्षाकृत दूर नजर आए।

Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!

UP चुनाव से पहले बड़ी भूमिका की अटकलें
अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नरोत्तम मिश्रा को संगठन या चुनाव से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। इस चर्चा के पीछे एक प्रमुख वजह उनका ब्राह्मण समाज के बीच प्रभावी चेहरा होना बताया जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के बीच यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण मतदाताओं तक पहुंच मजबूत करने के लिए भाजपा नरोत्तम मिश्रा को पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में शामिल कर कोई जिम्मेदारी दे सकती है, क्योंकि पिछली बार भी उन्होंने बीजेपी को यूपी की गद्दी पर बिठाने में खास भूमिका अदा की थी।

ब्राह्मण और सवर्ण मतदाताओं पर नजर
UGC, आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्राह्मण और सवर्ण वर्ग के एक हिस्से में नाराजगी की चर्चाओं के बीच भाजपा की रणनीति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ नेता की भूमिका को संभावित तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, यह फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं और कयासों तक सीमित है। भाजपा की ओर से नरोत्तम मिश्रा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कोई नई जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन नरोत्तम मिश्रा को लेकर क्या फैसला करता है और क्या उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में कोई अहम भूमिका दी जाती है।

दो सगे भाईयों IAS-IPS अधिकारी की पड़ोसी जिलों में पोस्टिंग चर्चा का विषय… कामकाज पर जोर

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़