नवखाई पर्व में विवाद से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में शोक

सुकमा/ नवीन कश्यप/ खबर डिजिटल/ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम तोयपारा में नवखाई पर्व के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उत्सव के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि दो ग्रामीणों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम गांव में नवखाई का पारंपरिक पर्व मनाया जा रहा था। ग्रामीण आपस में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मना रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर पोडियम देवा पिता भीमा (उम्र लगभग 45 वर्ष) और पोडियम पोदीया पिता देवा (उम्र लगभग 35 वर्ष) के बीच विवाद हो गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/two-accused-arrested-for-illegally-storing-firecrackers/

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना थाना पोलमपल्ली को दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की।

वीरेंद्र थाना प्रभारी पोलमपल्ली ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट से दोनों की मौत का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा मृतकों के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/case-of-death-of-7-people-during-treatment-one-more-accused-arrested/

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना की जांच कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना पूरी तरह आपसी विवाद का परिणाम है या इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जानकारी पृथक रूप से जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि नवखाई पर्व बस्तर अंचल का प्रमुख कृषि पर्व है, जिसे नए धान की फसल आने के बाद खुशी के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व आमतौर पर एकता और सामूहिकता का प्रतीक मानाH. जाता है, लेकिन इस बार तोयपारा गांव में यह पर्व दो जिंदगियां निगल गया।

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद की असल वजह क्या थी। फिलहाल थाना पोलमपल्ली पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/man-arrested-for-washing-feet-and-offering-water-video-enrages-crowd/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़