खबर डिजिटल संवाददाता कटनी- बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों ओवरलोड मुरुम से लदे हाइवा वाहनों की सड़कों पर धड़ल्ले से आवाजाही जारी है। हालत यह है कि 24 घंटे भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मझगवां क्षेत्र के पेट्रोल पंपों एवं सड़क किनारे बड़ी संख्या में मुरुम से लदे ओवरलोड हाइवा खड़े देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन वाहनों में क्षमता से अधिक मुरुम भरकर परिवहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मौन बना हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवा चालकों द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ते इन भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों एवं राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
बड़वारा क्षेत्र में ओवरलोड मुरुम हाइवा का आतंक, स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा









