MP की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी की धुंआधार एंट्री... रामेश्वर शर्मा को लिया जमकर आड़े हाथों!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी की धुंआधार एंट्री... रामेश्वर शर्मा को लिया जमकर आड़े हाथों!

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप को लेकर दिए गए मिसाइल वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भोपाल में आयोजित एक सभा के दौरान ओवैसी ने शर्मा को सीधे काजी कैंप आने की चुनौती दी और कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे यहां आकर मिसाइल चलाकर दिखाएं।

मिसाइल वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार
सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने की बात कही थी। ओवैसी ने कहा कि विधायक को अगर अपने बयान पर इतना भरोसा है तो उन्हें काजी कैंप आकर इसे करके दिखाना चाहिए। ओवैसी ने यह भी कहा कि वह किसी दबाव के आगे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सभा में कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अकेले काजी कैंप में खड़े रहने और शहादत देने के लिए भी तैयार हैं।

काजी कैंप के इतिहास का किया जिक्र
AIMIM प्रमुख ने अपने संबोधन में काजी कैंप के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में क्षेत्र के लोगों की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों का नाम लेते हुए कहा कि यहां के लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया है। दरअसल, रामेश्वर शर्मा ने करोंद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान काजी कैंप को लेकर मिसाइल संबंधी टिप्पणी की थी। बयान सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। बाद में शर्मा ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका संदर्भ भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद स्थित काजी कैंप से था।

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ पर बीजेपी का ‘लाड़ला’ स्ट्रोक… भाजपा ने की युवाओं से रील बनाने की अपील

UCC को लेकर केंद्र और RSS पर निशाना
ओवैसी ने अपने भाषण में समान नागरिक संहिता (UCC) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि UCC के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 26 और 29 का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विभिन्न समुदायों को अपनी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।

RSS पर भी साधा निशाना
ओवैसी ने अपने संबोधन में सोवियत संघ का उदाहरण देते हुए RSS पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब सोवियत संघ की सरकार भी मदरसों और इस्लाम को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकी, तो RSS के लिए ऐसा करना संभव नहीं है।उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल और ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए भी तंज कसा। ओवैसी ने कहा कि केवल बयान देना आसान है, लेकिन वास्तविक स्थिति में अपनी बात को साबित करना अलग बात है। उनके इस संबोधन के बाद भोपाल की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।

Exclusive News: सियासत का नया केंद्र इंदौर… दिग्गजों के जमावड़े से अहिल्या नगरी पर देशभर की निगाह

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़