मध्यप्रदेश के पचमढ़ी ने बढ़ाया प्रदेश का मान… अंतराष्ट्रीय स्तर पर जीता अवॉर्ड

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी ने बढ़ाया प्रदेश का मान… अंतराष्ट्रीय स्तर पर जीता अवॉर्ड

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश का पचमढ़ी हिल स्टेशन सालों से प्रदेशवासियों की पसंद रहा है, कहा जाता है कि इसे अंग्रेजों ने खोजा था, क्योंकि उन्हें एक ठंडे स्थान की तलाश थी, जिसे इस इलाके ने पूरा किया। वहीं अब पचमढ़ी ने एक बार फिर सूबे का नाम ऊंचा करने का काम किया है, क्योंकि इसकी तुलना अब शिमला या देश के अन्य हिल स्टेशनों से नहीं होगी, बल्कि पचमढ़ी से 8 देश के दूसरे हिल स्टेशन को आंका जाएगा, क्योंकि इस इलाके ने वो कर दिखाया जो किसी ने कभी सोचा भी नहीं था।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी ने देशभर के सभी हिल स्टेशन को पछाड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया है, जर्मनी के बर्लिन में आईटीबी बर्लिन ट्रैवल मार्ट में प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को प्रतिष्ठित ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रान्ज सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है, जिसके बाद से अब माना जा रहा है कि इस क्षेत्र को एक नई अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने वाली है, इसके चलते आने वाले वक्त में विदेशी सैलानियों के लिए यह इलाका नया डेस्टिनेशन बन सकता है।

पचमढ़ी में बढ़ेगी विदेशी मेहमानों की संख्या
जर्मनी के बर्लिन में मिले सम्मान के बाद विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अब पर्यटन विभाग की प्रयास करता दिखाई देगा, क्योंकि यह सम्मान ग्लोबल सस्टेनेबल टूरिज्म काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्था नीदरलैंड के ग्रीन डेस्टिनेशंस फाउंडेशन द्वारा दिया गया है, साथ ही पचमढ़ी अंतराष्ट्रीय गौरव हासिल करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है, मध्य प्रदेश की तरफ से यह सम्मान उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने प्राप्त किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-ladli-behna-yojana-1500-rupees-upcoming-instalment-march-month-date/

किस तरह से हुआ चयन
प्रतियोगिता के दौरान ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रान्ज सर्टिफिकेट के लिए फाउंडेशन द्वारा सूक्ष्म मूल्यांकन प्रक्रिया रखी गई थी, इसमें देशभर के हिल स्टेशनों का कई मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया, इसमें सबसे खास हिल स्टेशन का मैनेजमेंट भी खास था, इसके अलावा वहां के प्राकृतिक एवं परिदृष्य, पर्यावरण और जलवायु, संस्कृति एवं परंपरा, सामाजिक कल्याण और व्यापारिक संचार जैसे 6 प्रमुख विषयों पर 75 मापदंड निर्धारित किए गए। इन मापदंडों के आधार पर देशभर के सभी हिल स्टेशनों को आंका गया, इसमें पचमढ़ी ने 10 में से 6.5 का स्कोर हासिल किया। जिसे आने वाले वक्त में बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

पर्यटन की दिशा में मध्यप्रदेश का शानदार कदम
मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पचमढ़ी को मिले सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि 'मध्य प्रदेश का पर्यटन विभाग लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है, पचमढ़ी को ये सम्मान मिलने से पता चलता है कि प्रदेश पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को सहेजने की दिशा में बेहतर काम कर रहा है।' बता दें कि आने वाले वक्त में कुनो अभ्यारण्य भी विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए तैयार है, जिसके चलते पर्यटन के जरिए प्रदेश की आय में बंपर इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-government-staff-decline-anand-department-only-one-employee/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़