MP Diamond Story: सोशल मीडिया की रील देख पन्ना पहुंचे पति-पत्नी, 6 महीने की मेहनत के बाद मिले 12 लाख रुपये के 4 बेशकीमती हीरे

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

​सोशल मीडिया की खबरों से प्रेरित होकर झांसी के राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी अपनी किस्मत आजमाने पन्ना पहुंचे. उन्होंने सरकोहा इलाके में पट्टा लेकर करीब 6 महीने तक लगातार खदान में कड़ी मेहनत की.
MP Diamond Story: सोशल मीडिया की रील देख पन्ना पहुंचे पति-पत्नी, 6 महीने की मेहनत के बाद मिले 12 लाख रुपये के 4 बेशकीमती हीरे

मध्य प्रदेश की रत्नगर्भा धरती पन्ना ने एक बार फिर एक साधारण परिवार की तकदीर बदलकर रख दी है. झांसी के रहने वाले राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी ने सोशल मीडिया पर जब पन्ना की खदानों से हीरे मिलने की खबरें देखीं, तो उन्होंने भी अपनी किस्मत आजमाने का मन बनाया. दोनों पन्ना पहुंचे, जहां पत्नी का मायका था, और सरकोहा इलाके में हीरा खदान का पट्टा लेकर काम शुरू किया. लगभग छह महीने की लगातार कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार उनका यह संघर्ष रंग लाया, जब उन्हें एक साथ चार बेशकीमती हीरे मिल गए.

एक साथ चमकी किस्मत, मिले 5.16 कैरेट के 4 हीरे

पति-पत्नी को मिले इन चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट दर्ज किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. इन हीरों की गुणवत्ता की बात करें तो इनमें से 1.62 कैरेट और 1.29 कैरेट के दो हीरे बेहद उत्तम यानी 'उज्ज्वल' किस्म के हैं. इसके अलावा 1.44 कैरेट और 0.81 कैरेट के दो अन्य हीरे 'मैला' श्रेणी के हैं. नियमानुसार दंपती ने इन सभी हीरों को पन्ना के हीरा पारखी कार्यालय में जमा करवा दिया है.

बच्चों की पढ़ाई और बिजनेस में लगाएंगे नीलामी की रकम

छह महीने के कठिन परिश्रम के बाद मिली इस बड़ी सफलता से राजकुमार और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है. राजकुमार ने इसे माता रानी का आशीर्वाद और अपनी मेहनत का प्रतिफल बताया है. उनका कहना है कि आगामी सरकारी नीलामी में जब इन हीरों की बिक्री होगी, तो उससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, उनका भविष्य संवारने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेंगे. सोशल मीडिया की एक खबर से शुरू हुआ यह सफर इस परिवार के लिए खुशियों की अनमोल सौगात साबित हुआ है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़