Panna Well Accident: पन्ना में दर्दनाक हादसा, कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 5 मजदूरों की मौत

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

पन्ना जिले में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.
Panna Well Accident: पन्ना में दर्दनाक हादसा, कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 5 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. अजयगढ़ जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा गांव में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए.

कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी

जानकारी के अनुसार खेत में बने पुराने कुएं की खुदाई का काम पिछले करीब दस दिनों से चल रहा था. इस कार्य में सात मजदूर लगे हुए थे. मंगलवार सुबह भी सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि करीब 11 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए कुएं से बाहर निकल आए थे, जबकि बाकी पांच मजदूर नीचे खुदाई में लगे थे. इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई और नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए.

पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटे

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. मौके पर पुलिस टीम के साथ एसडीईआरएफ के जवान भी पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे पांचों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जिला कलेक्टर ने क्या किया

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ऊषा परमार समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुएं की खुदाई काफी गहराई तक पहुंच चुकी थी, जिसके कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी. अचानक मिट्टी धंसने से मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे ने गांव के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़