बंडोल शराब दुकान के सामने बोतलों और पाउच का अंबार, राहगीरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सिवनी/राकेश यादव संवाददाता/ बंडोल स्थित देशी शराब दुकान के सामने इन दिनों शराब की खाली बोतलों और पाउच का अंबार लगा हुआ है। शराब दुकान के आसपास का नजारा देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यहां शराब पीने वालों को खुलेआम सुविधाजनक माहौल मिल रहा है। दुकान के सामने और सड़क किनारे बने पुल के पास सुबह से शाम तक लोग बैठकर शराब का सेवन करते नजर आते हैं।

गौरतलब है कि बंडोल शराब दुकान से सिवनी जिला मुख्यालय की ओर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं, विद्यार्थी और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क और पुल के आसपास शराबियों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी और असुरक्षा का कारण बन रहा है। विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को इस मार्ग से गुजरते समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान के सामने लगातार खाली बोतलें और पाउच जमा होना तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन होना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

आखिर शराब ठेकेदार की जिम्मेदारी क्या है? क्या शराब दुकान के आसपास साफ-सफाई और नियमों का पालन सुनिश्चित करना ठेकेदार का दायित्व नहीं है? आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे शराबियों के जमावड़े पर रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि महिलाओं, छात्राओं और आम राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़