PM Kisan Yojana 23rd Kist: डेट फाइनल, इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 200 रुपये

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को जल्द ही 23वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है. सरकार ने 20 जून 2026 को 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी करने की घोषणा की है. यह राशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. किसानों को भुगतान प्राप्त करने के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है. योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है और इसका लाभ करोड़ों किसान उठा रहे हैं.
PM Kisan Yojana 23rd Kist: डेट फाइनल, इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 200 रुपये

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, PM-KISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. इस राशि के जरिए किसानों को खेती और अन्य आवश्यक कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी.

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि एक साथ नहीं बल्कि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में जमा की जाती है. इससे किसानों को खेती की लागत और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलती है. इससे पहले योजना की 22वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से जारी की थी.

DBT के जरिए सीधे खाते में पहुंचता है पैसा

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT प्रणाली के माध्यम से पैसा सीधे किसानों तक पहुंचता है, जिससे किसी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था की जरूरत नहीं पड़ती और पारदर्शिता बनी रहती है.

e-KYC कराना है बेहद जरूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है. इसलिए सभी पात्र किसानों को समय रहते अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. इसके लिए किसान PM-KISAN पोर्टल पर जाकर आधार नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं.

e-KYC के लिए उपलब्ध हैं तीन विकल्प

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने e-KYC के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं. इसमें OTP आधारित e-KYC, बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC शामिल हैं. किसान CSC सेंटर, मोबाइल एप्लीकेशन या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति

यदि कोई किसान अपनी किस्त का स्टेटस जानना चाहता है तो वह PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status सेक्शन में जानकारी प्राप्त कर सकता है. आधार नंबर या बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर भुगतान की स्थिति और आगामी किस्त से जुड़ी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है.

करोड़ों किसानों को मिल रहा लाभ

योजना के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2025-26 के दौरान 9.71 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला. वहीं अगस्त से नवंबर 2025-26 में 9.35 करोड़ और दिसंबर से मार्च 2025-26 में 9.46 करोड़ किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हुआ. इससे साफ है कि यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़