PM Kisan Samman Nidhi: अक्टूबर में आएगी ₹2,000 की अगली किस्त, पैसा पाने से पहले जरूर करें ये चीज, नहीं तो अटक जाएंग पैसे

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

PM Kisan Samman Nidhi की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हो चुकी है. अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है, जिसके अक्टूबर 2026 के आसपास आने की उम्मीद है. अगली किस्त से पहले किसान अपना पेमेंट स्टेटस, Beneficiary List में नाम और e-KYC की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
PM Kisan Samman Nidhi: अक्टूबर में आएगी ₹2,000 की अगली किस्त, पैसा पाने से पहले जरूर करें ये चीज, नहीं तो अटक जाएंग पैसे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को आर्थिक मदद देती है. इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को एक साल में कुल ₹6,000 की राशि दी जाती है. सरकार यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि ₹2,000 की तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है.

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा चुकी है. सरकारी पोर्टल के अनुसार, पात्र किसानों को ₹2,000 की राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई थी. अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर टिकी है. मौजूदा जानकारी के आधार पर अगली किस्त अक्टूबर 2026 के आसपास जारी होने की उम्मीद है. हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी इसकी निश्चित तारीख घोषित नहीं की है.

घर बैठे ऐसे पता करें किस्त का स्टेटस

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो अपनी किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. यहां Know Your Status विकल्प को चुनें.

इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आने के बाद उसे संबंधित बॉक्स में भरें. प्रक्रिया पूरी होते ही स्क्रीन पर आपके खाते और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है. इसमें पेमेंट स्टेटस, बैंक का नाम, UTR नंबर और राशि खाते में जमा होने की तारीख जैसी जानकारी शामिल हो सकती है.

e-KYC पूरा करना जरूरी

पीएम किसान की अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना जरूरी है. सरकार ने योजना में पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए इसे अनिवार्य किया है. अगर किसी किसान की e-KYC प्रक्रिया अधूरी है, तो उसकी किस्त अटक सकती है.

इसके साथ ही बैंक खाते, आधार और जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी भी सही होना जरूरी है. किसी रिकॉर्ड में गलती होने पर उसे समय रहते संबंधित विभाग के जरिए ठीक करा लेना चाहिए.

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

किसान यह भी जांच सकते हैं कि उनका नाम पीएम किसान की लाभार्थी सूची में मौजूद है या नहीं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List वाले विकल्प पर क्लिक करें.

इसके बाद राज्य, जिला, तहसील, प्रखंड और गांव की जानकारी चुननी होगी. संबंधित जानकारी दर्ज करने के बाद सूची में अपना नाम देखा जा सकता है.

किसानों को सलाह दी जाती है कि अगली किस्त आने से पहले वे अपना नाम लाभार्थी सूची में जरूर जांच लें. साथ ही e-KYC, बैंक डिटेल, आधार और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड भी अपडेट रखें. इससे भुगतान में अनावश्यक देरी या रुकावट की संभावना कम हो सकती है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़