पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान से की 45 मिनट चर्चा…. दतिया की हार के बाद दिल्ली तक मचा घमासान

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान से की 45 मिनट चर्चा…. दतिया की हार के बाद दिल्ली तक मचा घमासान

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। करीब 45 मिनट तक चली इस मुलाकात को केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि प्रदेश की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक माहौल पर भी चर्चा संभावित
जानकारी के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस कृषि क्षेत्र, किसानों से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा पर रहा। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि दतिया उपचुनाव के परिणाम और उसके बाद प्रदेश में बने राजनीतिक माहौल पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई होगी। हालांकि, सरकार या पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-bypoll-bjp-cross-voting-digital-evidence-disciplinary-action-mp/

आगामी चुनावों की बड़ी चुनौती
दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने आत्ममंथन की प्रक्रिया तेज कर दी है। संगठन के विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें चुनावी नतीजों का विश्लेषण और हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने में जुटा है। आने वाले वक्त में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बड़ी चुनौती पार्टी के सामने खड़ी है। जिसको लेकर किसी तरह की लापरवाही करने के मूड में बीजेपी नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय हार नहीं, बड़ी हार!
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा दतिया जैसे महत्वपूर्ण उपचुनाव के परिणामों को महज एक स्थानीय हार के रूप में नहीं देख रही है। यही वजह है कि संगठन और शीर्ष नेतृत्व दोनों स्तरों पर सक्रियता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान की हालिया मुलाकात को भी इसी व्यापक राजनीतिक समीक्षा और भविष्य की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, बैठक में दतिया उपचुनाव पर चर्चा हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इससे जुड़े सभी राजनीतिक कयास फिलहाल अटकलों के दायरे में ही हैं।

दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा… MP के 6 जिलाध्यक्षों पर कार्रवाई के संकेत!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़