​गुना: पुलिस की बर्बरता पर भड़का जनआक्रोश, राघौगढ़ थाने का घेराव कर दोषियों पर FIR की मांग

तेज सिंह यादव/ खबर डिजिटल/गुना। जिले के राघौगढ़ में पुलिस कर्मियों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में राघौगढ़ थाने पहुंचकर घेराव किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

​क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, राघौगढ़ थाने के कुछ आरक्षकों पर एक युवक के साथ अमानवीय और हिंसक मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की पिटाई इतनी खतरनाक थी कि युवक की हालत बिगड़ गई और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

​जनता का फूटा गुस्सा और थाने का घेराव

​जैसे ही पुलिस की इस बर्बरता की खबर क्षेत्र में फैली, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सैकड़ों की तादाद में नागरिक थाने जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? भीड़ ने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने और उन पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग पर जोर दिया।

​भाजपा नेता हीरेंद्र सिंह बंटी बना ने संभाला मोर्चा

​तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भाजपा नेता हीरेंद्र सिंह बंटी बना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष का समर्थन करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों से चर्चा की। जन आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों पर 2 तारीख तक कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी बरकरार है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़