अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर–ट्रॉली जब्त

कटनी – पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन एवं रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़: वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में चौकी खितौली थाना बरही पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर–ट्रॉली जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जनवरी 2026 को चौकी खितौली पुलिस देहात भ्रमण पर थी। इस दौरान ग्राम बरनमहगवा करचुलिया मोड़ पुलिया के पास एक नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई।
ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम भारत उर्फ भारती कोल पिता सूखीलाल कोल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बरनमहगवा, थाना बरही, जिला कटनी बताया। जब चालक से ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
अवैध रेत परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने समक्ष गवाहों की मौजूदगी में ट्रैक्टर–ट्रॉली को जब्त कर लिया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ चौकी खितौली परिसर में खड़ा कराया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे, चौकी प्रभारी खितौली उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सीताराम वर्मा, आरक्षक आशीष पटेल एवं आरक्षक दिलीप कोल की विशेष भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़