आलीराजपुर, कुलदीप खराड़ीया, खबर डिजिटल। पुलिस के अनुसार, ग्राम कुहां में घेराबंदी के दौरान सफेद रंग की डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 25 पेटी बीयर, कुल 300 लीटर, तथा 240 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, कुल 43.200 लीटर बरामद हुई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 343.2 लीटर अवैध शराब जब्त की।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 440 रुपये बताई गई है, जबकि शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही डिजायर कार की कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया।
मामले में नयापुरा, कठ्ठीवाड़ा निवासी 39 वर्षीय अंकित उर्फ रिकु, पिता रमेशचन्द्र राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में की गई। जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।









