पूजन सामग्री संग्रहण वाहन बना स्वच्छ पर्यावरण अभियान का मजबूत आधार सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ धार्मिक आस्था के सम्मान की दिशा में निगम प्रशासन की अनूठी पहल

कटनी खबर digital न्यूज़ -- नगर निगम प्रशासन द्वारा संचालित पूजन सामग्री संग्रहण वाहन इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पूजन अवशेष एकत्रित होते हैं, जिन्हें पूर्व में या तो नदी ,तालाबों अथवा जल स्त्रोतों में बहा दिया जाता था या खुले स्थान पर फेंक दिया जाता था। इससे न केवल जल स्रोत प्रदूषित होते थे, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती थी।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा प्रारंभ की गई इस पहल से अब पूजन सामग्री को एकत्रित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक ठोस तंत्र विकसित किया गया है। वाहन संचालक श्री कन्हैया गुप्ता बताते है कि यह वाहन निर्धारित मार्गों पर भ्रमण कर प्रतिदिन नगर के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों से निकलने वाली पूजन सामग्री के अवशेष एकत्रित करता है, जिसे बाद में सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारित किया जाता है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।निगम अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल शहर को स्वच्छ रखने में सहायक है, बल्कि नागरिकों में धार्मिक सामग्री के सही निस्तारण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। पूजन सामग्री को जल स्रोतों में न बहाने की अपील के साथ प्रशासन शहरवासियों को इस सेवा का अधिकाधिक उपयोग करने प्रेरित कर रहा है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि यह अभियान ‘‘स्वच्छ शहर–स्वस्थ शहर” की परिकल्पना को चरितार्थ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। पूजन सामग्री संग्रहण वाहन के माध्यम से धार्मिक आस्था को सम्मान देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनुकरणीय व्यवस्था विकसित की गई है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ शहर की स्वच्छता और नागरिकों दोनों को मिल रहा है।निगम प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है कि पूजन सामग्री को संग्रहण वाहन को ही उपलब्ध कराएँ और शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहभागी बनें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़