MP News: मियाइन बनने की करे कोशिश; बेटी की तोड़ दो टांगे - प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। एक महिला होकर उन्होंने महिला पर हमला करने की बात कह डाली।
उनका कहना है कि अगर कोई लड़की दूसरे धर्म में शादी करे तो उसके पैर तोड़ देने चाहिए। उनका यह बयान उन लड़कियों के लिए आया है, जो अन्य धर्म के लड़कों से विवाह करती है, जिसके पीछे उनकी कट्टर सोच को कारण बताया जा रहा है।

क्या बोलीं प्रज्ञा ठाकुर?
प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि आप अपने मन को इतना मजबूत कर लो कि अगर आपकी लड़की किसी विधर्मी के यहां जाने की कोशिश करती है, तो उसके पैर तोड़ने में भी कसर न छोड़ना। प्रज्ञा ठाकुर का मानना है कि जो लड़की संस्कारों और बातों से नहीं मानती है, उसे प्रताड़ना देनी पड़ती है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उसके भले के लिए अगर आपको उसे मारना पड़े या पीटना पड़े तो पीछे नहीं हटना है। जिसको लेकर आने वाले वक्त में सियासी बवाल होना तय है।

'बड़ी होकर मियाइन बनने चली जाती है'
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि माता-पिता जब बच्चे को प्रताड़ना देते हैं तो बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल के लिए देते हैं। जब बच्ची पैदा होती है तो मां-बाप कहते हैं कि हमारे घर लक्षमी और सरस्वती आई है। लेकिन जब वह बड़ी होती है तो मियाइन बनने के लिए निकल पड़ती है। जो लोग बड़ों की बात नहीं मानती हैं उन्हें मारकर, पीटकर समझाकर, या जैसे भी हो उन्हें घर से जाने न दो। ये आपको सीखना पड़ेगा और ये आपको प्रतिबंध लगाना पड़ेगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/smriti-mandhana-palash-muchhal-wedding-indore/

पहले भी दिए विवादित बयान
प्रज्ञा ठाकुर अक्सर ऐसे विवादित बयान देती रहती हैं, जिसकी वजह से काफी विवाद होता है। माना जाता है कि जिसके कारण उनका टिकट भी कट गया था, उन्होंने जब गांधी जी और गोडसे पर प्रतिक्रिया दी थी तो पीएम मोदी तक को टिप्पणी करना पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि 'उन्होंने माफी मांग ली अलग बात है, लेकिन मैं अपने मन से माफ नहीं कर पाऊंगा, मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़