कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

भोपाल/श्योपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 जून की शाम श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। यहां उन्होंने चीता कमांड और कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया। चीता कमांड और कंट्रोल सेंटर के अवलोकन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु को चीतों कि निगरानी और ट्रैकिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रपति आज कूनो नेशनल पार्क में ही विश्राम करेंगी। श्योपुर से पहले जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट की और उनके साथ प्रतीक चिन्हों का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश प्रवास के लिए राष्ट्रपति का पूरे प्रदेशवासियों की ओर से सहृदय आभार भी व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर परिसर में चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर लगाई गई प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को अवगत कराया गया कि वर्तमान में भारत में चीतों की संख्या 52 है, जिनमें से 49 चीते कूनो में मौजूद हैं, तीन चीते गांधी सागर अभयारण्य मंदसौर भेजे गए हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने इस दौरान चीतों के लिए की गई आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि हर 2 किलोमीटर पर जंगल में वॉटर पिट बनाए गए हैं।

उनमें अवश्यकता अनुसार पानी भरवाया जाता है। इस दौरान उन्हें बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा उनकी बोत्सवाना यात्रा के दौरान 8 चीते रिसीव किए गए थे, जिन्हें कुनो लाया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु कूनो नेशनल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगी और भारत में चीतों के पुनर्स्थापन की इस महत्वपूर्ण परियोजना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा भी करेंगी।

सीएम-राष्ट्रपति ने एक-दूसरे को दिए प्रतीक चिन्ह

श्योपुर से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जबलपुर सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ और संस्कृति व श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हुए जीवनदायिनी मां नर्मदा की बेहद सुंदर प्रतिमा भेंट की। वहीं, राष्‍ट्रपति मुर्मु ने भी अपनी ओर से मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को पुरी स्थित सुप्रसिद्ध भगवान जगन्‍नाथ, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा की अलौकिक तस्‍वीर सप्रेम भेंट की। ओडिशा की ऐतिहासिक धरोहर कोणार्क सूर्य मंदिर के विश्व प्रसिद्ध चक्र की भव्य प्रतिकृति भी उपहार स्वरूप प्रदान की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़