प्रधानाध्यापिका और पति बेच रहे स्कूल की सामग्री, वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

रीवा/सेमरिया/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ शासकीय पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीड़ा, संकुल बरों, तहसील सेमरिया में पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजुला नामदेव पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय से महज 300 मीटर दूरी पर घर होने का लाभ उठाते हुए वे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं और केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कर घर लौट जाती हैं।

आरोप है कि विद्यार्थियों को भयभीत कर रखा जाता है ताकि विद्यालय की वास्तविक स्थिति किसी के सामने न आ सके। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शैक्षणिक व्यवस्था चरमराई हुई है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए भेजी जाने वाली टाट-पट्टी, किताबें और ड्रेस जैसी सामग्री का दुरुपयोग किया गया। वहीं पुराने शासकीय विद्यालय भवन के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामग्री भी कथित रूप से बेचे जाने की बात सामने आई है।

मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब कथित तौर पर शासकीय सामग्री बेचने का एक वीडियो सामने आया। आरोप लगाने वालों का दावा है कि वीडियो में प्रधानाध्यापिका एवं उनके पति सामग्री बेचने के दौरान रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़