पल्स पोलियो अभियान: रविवार को 1670 बूथों में पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

13 एवं 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने 5 वर्ष तक के सभी बच्‍चों को पोलियो की दवा पिलवाने की अपील
कटनी ।पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के तहत 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक कुल 1670 बूथों में जिले के जीरो से 5 वर्ष तक के 1 लाख 73 हजार 418 बच्चों को पल्स पोलियो दवा की खुराक पिलाई जायेगी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पालकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ मे ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवायें।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। पल्स पोलियों के अतिरिक्त चरण के अंतर्गत रविवार 12 अक्टूबर को जिले मे स्थापित सभी पोलियों बूथों पर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। लेकिन अगर कोई बच्चा रविवार को दवा पीने से वंचित रहता है तो 13 एवं 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।
पोलियो दवा पिलाने साढ़े तीन हजार कर्मी तैनात
बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने साढ़े तीन हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 3 हजार 354 स्वास्थ्य कर्मचारी तथा 162 सुपरवाइजर शामिल हैं। साथ ही 1670 बूथ बनाए गए हैं।उल्लेखनीय है कि जिले में पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के तहत 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक अभियान का आयोजन किया गया है। बूथ बी टाईप के 1386 , सी टाइप के 182 तथा 27 मोबाइल टीमों के 75 ट्रांजिट बूथों में जीरो से 5 वर्ष तक के 1 लाख 73 हजार 418 बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीनेशन की खुराक पिलाई जायेगी। अभियान के दौरान 43 फोर-व्हीलर वाहन एवं 242 टू-व्हीलर वाहन संलग्न होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़