MP में फिर गरमाएगी सियासत! राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट का दौरा करेंगे. इस दौरान वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे. बालाघाट के आदिवासी इलाकों में 30 से अधिक बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं और बीमारी से जुड़े कारणों को लेकर सवाल उठे हैं.
MP में फिर गरमाएगी सियासत! राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे

मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बालाघाट का मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट के दौरे पर रहेंगे. प्रस्तावित दौरे के दौरान वे आदिवासी बहुल बैहर और बिरसा क्षेत्र में जाएंगे और हाल में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. इस दौरे की जानकारी कांग्रेस नेताओं की ओर से भी सामने आई है.

आदिवासी बच्चों की मौत का मामला बना बड़ा मुद्दा

दरअसल, बालाघाट के आदिवासी इलाकों में पिछले कुछ समय से बच्चों की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में है. अलग-अलग रिपोर्टों में मृत बच्चों की संख्या 20 से अधिक से लेकर 30 तक बताई गई है. मलेरिया, कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच हुई इन मौतों ने इलाके की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रही है. पार्टी की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक इंतजाम और आदिवासी इलाकों में बच्चों को समय पर इलाज मिलने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं. राहुल गांधी अपने दौरे में प्रभावित गांवों का जायजा लेने के साथ मृत बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानेंगे.

15 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी का यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि सितंबर में ही वे मध्य प्रदेश आ चुके हैं. इससे पहले 19 सितंबर को उन्होंने इंदौर का दौरा किया था. यहां इंदौर विकास प्राधिकरण की जमीन पर आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया था.

अब करीब 12 दिन बाद राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश पहुंचेंगे. 1 अक्टूबर के बालाघाट दौरे में उनका फोकस आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात और जमीनी हालात की जानकारी लेने पर रहेगा. उनके दौरे के बीच बालाघाट का यह मुद्दा प्रदेश की सियासत में एक बार फिर प्रमुखता से उठना तय माना जा रहा है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़