Special News: इंदौर की शालीन मेहमाननवाजी में ये कैसा स्वागत... राहुल गांधी के लिए लगे 'झूठ की गूंज' के पोस्टर

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Special News: इंदौर की शालीन मेहमाननवाजी में ये कैसा स्वागत... राहुल गांधी के लिए लगे 'झूठ की गूंज' के पोस्टर

इंदौर/खबर डिजिटल/ इंदौर हमेशा से मेहमानों का स्वागत करने वाला शहर रहा है। इतने वक्त से देख रहे हैं कि शहर में कई दलों के नेता आए, और चले गए। अपनी बात को उन्होंने गंभीरता से रखा। देश के सभी आंदोलनों में भी शहर के बाशिंदे कदम ताल करते नजर आए। फिर एक दम से ऐसा क्या हुआ कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' से पहले शहर को 'झूठ की गूंज' नाम के स्लोगन से पाट दिया गया। इससे पहले आम जनता से खबर डिजिटल ने बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि नगर में हर बड़े व्यक्ति का शालीनता से स्वागत करना चाहिए, ताकि स्वस्थ राजनीति की परंपरा बंधी रहे।

कोचिंग सेंटर संचालक को दिए पत्र
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शहर के कोचिंग सेंटरों को एक पत्र दिए जाने का मामला सामने आया है। इंदौर के एक कोचिंग सेंटर संचालक ने यह पत्र साझा करते हुए दावा किया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोचिंग संस्थानों पर जिम्मेदारी तय की जा रही है। कोचिंग सेंटर संचालक के मुताबिक, पुलिस प्रशासन की ओर से कोचिंग संस्थानों को पत्र देकर कार्यक्रम में जाने वाले छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा जा रहा है। संचालक का कहना है कि संस्थान अपने यहां पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत गतिविधि पर नजर नहीं रख सकता और न ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि कार्यक्रम में जाने के बाद प्रत्येक छात्र कहां और किस स्थिति में है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/meenakshi-natarajan-resigns-telangana-congress-incharge-london-study/

कोचिंग संचालकों ने उठाए सवाल
कोचिंग सेंटर संचालक का कहना है कि इस तरह के पत्रों के जरिए संस्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है। उनका तर्क है कि यदि कोई छात्र किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाता है, तो उसकी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी होनी चाहिए। संचालक ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक आयोजन में शामिल होने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है। इसमें कार्यक्रम में आने वाला कोई विशिष्ट अतिथि हो या आम नागरिक, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की ही होती है।

बीजेपी के नेताओं का भव्य स्वागत
कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर आए थे, उनका शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। उनकी बात को सुनने के लिए लाखों लोगों को जमावड़ा लगा। दूसरी तरफ राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले 'झूठ की गूंज' के पोस्टर लगाकर शहर में क्या संदेश दिया गया। आम नागरिकों का कहना है कि वो सभी दलों के समान दृष्टि से देखते है, जिन्होंने काम किया है, जनता उनकी तरफ जाने में कोई गुरैज नहीं करेगी, ऐसे में देश के किसी भी बड़े नेता के कार्यक्रम का विरोध करना, स्वागत की मालवी परंपरा का हनन है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rahul-gandhi-indore-visit-students-ki-goonj-security-arrangements/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़