Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर पूरी अपडेट... इतने बजे इंदौर पहुंच जाएंगे, इतने बजे से कार्यक्रम!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर पूरी अपडेट... इतने बजे इंदौर पहुंच जाएंगे, इतने बजे से कार्यक्रम!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को देखते हुए देर रात से ही भंवरकुआं चौराहे से लेकर रीजनल पार्क तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई विधायक इंदौर पहुंच चुके हैं। करीब एक दर्जन और विधायकों के सुबह तक इंदौर पहुंचने की संभावना है। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह भी इंदौर पहुंच चुके हैं।

देर रात पुलिस अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
रीजनल पार्क के सामने तैयार किए गए 'भारत जोड़ो मैदान' में राहुल गांधी का छात्रों के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए देर रात दो एडिशनल डीसीपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों और आने-जाने वाले रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/meenakshi-natarajan-resigns-telangana-congress-incharge-london-study/

गुरुग्राम से पहुंचीं दो लग्जरी वैनिटी वैन
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच हरियाणा के गुरुग्राम से दो Luxury Vanity Vans भी इंदौर पहुंच गई हैं। ये दोनों वैन देर रात करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल के नजदीक पहुंचीं। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ उनकी आवाजाही से जुड़ी तैयारियां भी की जा रही हैं।

दोपहर 1:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे राहुल गांधी
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और लगभग 1:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे सीधे रेडिसन होटल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे राहुल गांधी रेडिसन होटल से एबी रोड होते हुए रीजनल पार्क के सामने स्थित भारत जोड़ो मैदान पहुंचेंगे। यहां वे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी खासा उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की तैयारी है।

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त का इंतजार होगा खत्म! जानें किस दिन ट्रांसफर होंगे ₹2000

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़