इंदौर, बालाघाट के बाद राहुल गांधी का अगला पड़ाव उज्जैन!... कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

इंदौर, बालाघाट के बाद राहुल गांधी का अगला पड़ाव उज्जैन!... कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

उज्जैन/खबर डिजिटल/ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। इस बार उनके उज्जैन पहुंचने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स और पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर में उज्जैन आ सकते हैं। हालांकि, दौरे की तारीख और कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
राहुल गांधी हाल के दिनों में मध्यप्रदेश में लगातार सक्रिय नजर आए हैं। 19 सितंबर को उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया था, जबकि 1 अक्टूबर को वे बालाघाट के जगला गांव पहुंचे और बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की।

उज्जैन में कार्यकर्ताओं से संवाद की तैयारी
सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित उज्जैन दौरे के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त नए पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ब्लॉक और मंडल स्तर के अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी उनके शामिल होने की योजना है। इसके अलावा उज्जैन संभाग के साथ रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2028 से पहले संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद पर इस दौरे का फोकस रहने की बात कही जा रही है।

Exclusive News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजधानी में बढ़ाई सक्रियता… नए सियासी समीकरणों की तरफ इशारा

बालाघाट में उठाया आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा
बालाघाट दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जगला गांव में उन बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बीच अपने बच्चों को खोया है। इस मामले में 30 से अधिक बच्चों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि स्थानीय स्तर पर अलग-अलग संख्या के दावे भी किए गए हैं। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं से जोड़ते हुए संसद में मामला उठाने की बात कही। वहीं, इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल हुई है और कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

इंदौर में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर किया था संवाद
इससे पहले 19 सितंबर को राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों और युवाओं से संवाद किया था। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं, बेरोजगारी और परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इंदौर का यह कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने के बाद इसे 19 सितंबर को दूसरे स्थान पर आयोजित किया गया। अब प्रस्तावित उज्जैन दौरे के जरिए राहुल गांधी का फोकस कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद पर रहने की संभावना है। हालांकि, दौरे की अंतिम तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि कांग्रेस की ओर से होना बाकी है।

कमांडो अरुण कुमार गौतम जिलाबदर… RTO की अवैध वसूली के खिलाफ उठाई थी आवाज

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़