MP Breaking News: सितंबर में मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी… बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP Breaking News: सितंबर में मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी… बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल

उज्जैन/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन का दौरा कर सकते हैं। प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, राहुल गांधी के दौरे की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी उज्जैन में संभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में संगठन सृजन अभियान के तहत हाल ही में जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा। पार्टी का फोकस बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर रहेगा।

सात जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित कार्यक्रम में केवल उज्जैन जिले के ही नहीं, बल्कि पूरे उज्जैन संभाग के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। इसमें उज्जैन के साथ रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच जिले के कार्यकर्ताओं की भागीदारी प्रस्तावित है। बैठक में जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर की कांग्रेस समितियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 को भी संवाद कार्यक्रम में शामिल किए जाने की तैयारी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cabinet-expansion-mohan-yadav-new-ministers-possible-names/

संगठन सृजन अभियान पर रहेगा फोकस
राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और नियुक्त पदाधिकारियों की सक्रियता का जमीनी स्तर पर आकलन करने में जुटी है। मई में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस की योजना रीवा और उज्जैन संभाग से संगठन की समीक्षा शुरू करने की थी। इसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक पदाधिकारियों की सक्रियता और संगठन की वास्तविक स्थिति की पड़ताल पर जोर दिया गया था। अब उज्जैन में प्रस्तावित राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम को इसी प्रक्रिया की अगली कड़ी माना जा रहा है। बैठक में राहुल गांधी सीधे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सकते हैं और संगठन को लेकर उनकी समस्याएं, सुझाव तथा जमीनी फीडबैक सुन सकते हैं।

क्षीरसागर और कार्तिक मेला ग्राउंड संभावित स्थल
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए उज्जैन में क्षीरसागर मैदान और कार्तिक मेला ग्राउंड को संभावित स्थल के तौर पर चिन्हित किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अंतिम स्थल का चयन प्रशासन की अनुमति के बाद किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम के लिए बड़े डोम सहित अन्य व्यवस्थाएं किए जाने की तैयारी है। कांग्रेस संगठन की ओर से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को देखते हुए व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। हालांकि, कार्यक्रम की अंतिम तारीख और स्थान को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी के उज्जैन दौरे के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर योजना बनाई जा रही है, लेकिन यह तय नहीं हुआ है कि राहुल गांधी बैठक से पहले महाकाल मंदिर जाएंगे या कार्यक्रम के बाद दर्शन करेंगे।

रीवा संभाग में भी कार्यक्रम की तैयारी
उज्जैन के बाद राहुल गांधी का रीवा संभाग में भी इसी तरह का बड़ा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य संभाग स्तर पर कांग्रेस संगठन की स्थिति की समीक्षा करना और नए पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद के जरिए पार्टी की जमीनी तैयारियों को मजबूत करना है। मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रही है। ऐसे में राहुल गांधी का प्रस्तावित उज्जैन दौरा पार्टी के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के दौरे की आधिकारिक तारीख घोषित होने का इंतजार है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/vijaypur-janpad-panchayat-ceo-deepak-dhakad-removed-pawan-ghuraiya/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़