Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान... एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान... एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं को डिजिटल रूप से बेहतर बनाने की दिशा में रेलवन अनुप्रयोग को महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित किया है। इस ऐप के जरिए यात्रियों को रेल यात्रा से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हो रही हैं। टिकट बुकिंग से लेकर पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन, आगमन-प्रस्थान की जानकारी, शिकायत और सहायता जैसी सुविधाओं का उपयोग यात्री आसानी से कर सकते हैं।

अनारक्षित टिकट भी मिलेगा
रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित टिकट के साथ अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन सर्च और पूछताछ, पीएनआर की स्थिति, ट्रेन के वास्तविक समय परिचालन तथा यात्रा से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी मोबाइल पर हासिल की जा सकती है। यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष की बुकिंग जैसी सुविधाएं भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई गई हैं।

एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबकुछ
इस व्यवस्था का एक बड़ा फायदा यह है कि यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम हो गई है। रेल यात्रा से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुविधाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने से टिकट से लेकर यात्रा तक की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है।

Congress News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का प्रहार… कर्ज में डूबे MP में 350 करोड़ का जेट!

शिकायत और सहायता की सुविधा भी उपलब्ध
यात्रियों की शिकायतों और सहायता संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेल मदद की सेवाओं को भी इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है। यात्री शिकायत, सुझाव अथवा किसी तरह की सहायता के लिए रेल मदद के माध्यम से अपना अनुरोध दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रेल की 139 हेल्पलाइन भी ट्रेन और यात्रा से जुड़ी जानकारी तथा सहायता हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

ट्रेन की लाइव जानकारी के लिए अधिकृत माध्यम पर करें भरोसा
ट्रेन की समय-सारणी, ठहराव, आगमन-प्रस्थान और वास्तविक समय में ट्रेन के संचालन की जानकारी के लिए यात्रियों को रेलवे के अधिकृत राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ सिस्टम का उपयोग करने की सलाह दी गई है। रेल प्रशासन का कहना है कि ट्रेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करते समय यात्रियों को आधिकारिक डिजिटल माध्यमों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।

गलत वेबसाइट्स से मिली गलत जानकारी
रेल प्रशासन के सामने ऐसे मामले भी आए हैं, जिनमें दूसरी वेबसाइटों या मोबाइल ऐप से मिली पुरानी अथवा गलत जानकारी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और परिचालन से जुड़ी जानकारी रेलवे के अधिकृत ऐप या डिजिटल प्लेटफॉर्म से जरूर जांच लें।

Indore News: नए इंदौर को पुराने इंदौर से जोड़ता है शास्त्री ब्रिज… इस तरह होगा पुनर्निर्माण

फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान
रेल प्रशासन ने यात्रियों को अनधिकृत वेबसाइटों, मोबाइल एप्लिकेशन और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निजी या वित्तीय जानकारी दर्ज करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और आधिकारिक होने की पुष्टि करने को कहा गया है। रेलवन ऐप को भारतीय रेल की यात्री सेवाओं को एकीकृत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। एक ही मंच पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों को जानकारी हासिल करने, टिकट बुक करने और शिकायत दर्ज कराने में आसानी हो रही है। रेलवे का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं के जरिए रेल यात्रा को ज्यादा सरल, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

Khade Hanuman News: खड़े हनुमान के पक्ष में खड़ी हुईं पू्र्व सीएम उमा भारती… सीएम मोहन को लिखा पत्र

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़