वर्षा जल संरक्षण बना जनभागीदारी का अभियान, इंदौर में दिखने लगा असर

इंदौर/खबर डिजिटल/नरेन्द्र महावर/ वर्षा जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए इंदौर नगर निगम की पहल अब प्रभावी साबित हो रही है। घरों, कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वाले संपत्ति मालिकों को नगर निगम द्वारा संपत्ति कर में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस प्रोत्साहन के बाद शहर में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

नगर निगम की यह योजना भूजल स्तर को बेहतर बनाने और भविष्य में जल संकट की आशंका को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नागरिकों की बढ़ती भागीदारी से यह अभियान अब केवल प्रशासनिक पहल न रहकर जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

रीगल चौराहा क्षेत्रों का किया निरीक्षण

इसी अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्षद पंखुड़ी डोसी और नगर निगम के जोनल अधिकारियों के साथ रीगल चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय भवनों, कार्यालय परिसरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्थाओं को देखा और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

जागरूक नागरिकों का किया आभार व्यक्त

महापौर ने वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने वाले भवन स्वामियों को जागरूक नागरिक बताते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक अपने अनुभव दूसरों तक पहुंचाएं और आसपास के लोगों को भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करें। इससे शहर के अधिक से अधिक भवनों में वर्षा जल का संरक्षण संभव हो सकेगा।

भूजल स्तर में गिरावट बनी थी चुनौती

ग्रीष्मकाल में भूजल स्तर में गिरावट के कारण शहर के कई इलाकों में बोरवेल सूखने की स्थिति बनी थी। इससे पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी चुनौती से निपटने के लिए नगर निगम ने नागरिकों के सहयोग से प्रत्येक भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का लक्ष्य तय किया था।

सहभागिता से भूजल संरक्षण को मिलेगी मजबूती

अब इस अभियान का असर शहर में नजर आने लगा है। विभिन्न क्षेत्रों में लोग स्वेच्छा से वर्षा जल संचयन की व्यवस्था कर रहे हैं। नगर निगम को उम्मीद है कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से भूजल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और इंदौर जल सुरक्षा की दिशा में एक नई मिसाल कायम करेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़