कान्हा के रंग में रंगा राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल: नन्हें कान्हाओं की नटखट अदाओं ने मोहा मन, माखन मटकी पर बाल-गोपालों का कब्ज़ा!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

कान्हा के रंग में रंगा राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल: नन्हें कान्हाओं की नटखट अदाओं ने मोहा मन, माखन मटकी पर बाल-गोपालों का कब्ज़ा!

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, ​नगर के प्रतिष्ठित राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, भक्ति भाव और अपार उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप, जयकारों की गूंज और नन्हें-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को गोकुल-वृंदावन जैसी अलौकिक अनुभूति से सराबोर कर दिया।

​कार्यक्रम का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. गायत्री श्याम, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कीर्ति चौकसे तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर सिंह द्वारा मां सरस्वती और भगवान श्री कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों के आगमन के साथ ही पूरा परिसर 'राधे-राधे' और 'जय श्री कृष्णा' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

​नन्हें कान्हा और राधारानी के रूप में सजे बच्चों ने जीता दिल

​समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। कृष्ण लीलाओं की विविध थीम्स पर आधारित इस प्रतियोगिता में मासूम बच्चों ने राधा, कृष्ण, मीरा, बलदाऊ और माता यशोदा का अनुपम रूप धारण कर मंच पर कदम रखा। रेशमी पीतांबरी, सिर पर मोरमुकुट, हाथों में बांसुरी और अधरों पर मुस्कान लिए जब नन्हें कान्हा मंच पर पहुंचे, तो दर्शक और अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए।
​प्रथम स्थान: अयान खान (कक्षा पहली)
​द्वितीय स्थान: हेतवी प्रश्नानी (कक्षा नर्सरी)
​तृतीय स्थान: परिधि झारिया (कक्षा दूसरी)

Janmashtami-Cultural-Program
Janmashtami-Cultural-Program

​मटकी फोड़ प्रतियोगिता

सीनियर और जूनियर हाउस में दिखा जबरदस्त रोमांच
​फैंसी ड्रेस की मनमोहक प्रस्तुतियों के उपरांत परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का धमाकेदार आयोजन किया गया। इसे दो वर्गों—जूनियर हाउस (कक्षा 3री से 6वीं) एवं सीनियर हाउस (कक्षा 7वीं से 10वीं) में विभाजित किया गया था। विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन और टीम वर्क के साथ हिस्सा लेते हुए मटकी फोड़ने के लिए उत्साह दिखाया।

​सीनियर हाउस ग्रुप (कक्षा 7वीं - 10वीं):
​प्रथम स्थान: आर्यन सिंह (कक्षा 7वीं)
​द्वितीय स्थान: समृद्धि सिंह (कक्षा 9वीं)
​जूनियर हाउस ग्रुप (कक्षा 3री - 6वीं):
​प्रथम स्थान: सिद्धार्थ पड़वार (कक्षा 4थी)
​द्वितीय स्थान: सचिन मरावी (कक्षा 6वीं)
​तृतीय स्थान: वैष्णवी नामदेव (कक्षा 3री)

​संस्कृति, संस्कार और जीवन मूल्यों का संदेश

​प्रतियोगिताओं के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन से निस्वार्थ प्रेम, अटूट मित्रता, आपसी सहयोग और सद्भावना जैसे नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

​विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर सिंह ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।
​कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच का कुशल संचालन शिक्षिका श्रीमती विधि तिवारी एवं श्रीमती अमृतपाल कौर द्वारा किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़