सीहोर: रेहटी के पास भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 20 घायल, ईलाज जारी

सीहोर/ रेहटी/कन्हैया नाथ/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सीहोर जिले अंतर्गत रेहटी तहसील में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ओडिया-दीपाखेड़ा मोड़ के पास श्रद्धालुओं और बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

​कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

​प्राप्त विवरण के अनुसार, यह सभी लोग होशंगाबाद जिले के ग्राम होरिया पीपली में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम के पश्चात सभी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर अपने गृह ग्राम चींटीखेड़ा (भैरूंदा) वापस लौट रहे थे। जब वाहन ओडिया-दीपाखेड़ा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने के कारण भरी हुई ट्राली सड़क किनारे जाकर पलट गई।

चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ट्राली में लगभग 40 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों और 100 डायल पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिस और अन्य निजी वाहनों की मदद से तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

​पुलिस जांच जारी

​रेहटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि वाहन की गति कितनी थी और क्या ओवरलोडिंग हादसे की मुख्य वजह बनी। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-protest-media-attack-case/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़