Rewa News : रीवा-इंदौर हवाई सेवा का शुभारंभ… उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी सौगात

Rewa News : रीवा-इंदौर हवाई सेवा का शुभारंभ… उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी सौगात

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा एयरपोर्ट की स्थापना के बाद विन्ध्य में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। रीवा से इंदौर के लिए इंडिगो की 72 सीटर हवाई जहाज की सुविधा शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसका शुभारंभ किया, और जनता को एक और बड़ी सौगात दी।

विन्ध्यवासियों का आज वर्षों का सपना पूरा
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्यवासियों का आज वर्षों का सपना पूरा हो रहा है। इंदौर तक हवाई सेवा की सुविधा से विन्ध्यवासी कई बड़े शहरों से सीधे जुड़ जाएंगे। देश ही नहीं कई विदेश के शहरों के लिए भी अब जाना सुगम हो गया है। यह हवाई सेवा क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा और उद्योगों के विकास को गति देगी। विन्ध्य में मनोरम जलप्रपात, सुंदर वन और टाइगर रिजर्व, कई प्रसिद्ध मंदिर, सीमेंट और थर्मल पावर के बड़े कारखाने स्थित हैं। हवाई सेवा की सुविधा से विन्ध्य में तेजी से विकास होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट के निर्माण में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा श्री शिवराज सिंह चौहान एवं विन्ध्य के सांसदों ने सराहनीय योगदान दिया।

विन्ध्य के लिए विकास की सौगात - कैलाश विजयवर्गीय
समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज केवल एक फ्लाइट नहीं आई है। आज विन्ध्य के लिए विकास की सौगात आई है। हवाई सेवा के माध्यम से रीवा और विन्ध्य क्षेत्र सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े व्यावसायिक केन्द्र और मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर से जुड़ गया है। इससे दोनों क्षेत्रों में उद्योग और व्यापार के विकास को गति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सही मायनों में विन्ध्य के विकास पुरूष हैं। उप मुख्यमंत्री के जिद और जुनून ने विन्ध्य के विकास को नए आयाम दिए हैं। इस हवाई सेवा ने उज्जैन के महाकाल भगवान और मैहर की मां शारदा के स्थलों को जोड़ दिया है। हमारी सरकार के प्रयासों से बाणसागर बांध का पानी विन्ध्य के जिन क्षेत्रों में पहुंचा वहाँ पर धरती सोना उगलने लगी। यहां के लोगों की क्रय शक्ति तेजी से बढ़ी है। उप मुख्यमंत्री और उनकी टीम के लगातार प्रयासों से पिछले 15 वर्षों में रीवा की तस्वीर बदल गई है। मंत्री विजयवर्गीय ने हवाई सेवा देने वाली इंडिगो के अधिकारियों से किराये को लिमिट में रखने और हवाई सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

समारोह में गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
समारोह में विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत इंडिगो एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट वरूण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने शाल, श्रीफल और सुपारी से बने स्मृति चिन्ह देकर नगरीय विकास मंत्री का सम्मान किया। समारोह में इंदौर से रीवा आये अतिथियों का गुदुम्ब बाजा एवं शैला लोकनृत्य द्वारा स्वागत किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़