रीवा: रिसर्च विंग ने किया केंद्रीय कारागार का अध्ययन भ्रमण, सुधारात्मक व्यवस्था को करीब से जाना

रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ विंध्य क्षेत्र की विभिन्न विधाओं के अध्ययन के उद्देश्य से गठित रिसर्च विंग के अध्ययन मंडल ने केंद्रीय कारागार रीवा का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं और सुधारात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय एवं जेल प्रशासन के अधिकारियों ने टीम को कारागार की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान अध्ययन दल ने विभिन्न बैरकों, जेल अस्पताल, प्रिंटिंग प्रेस, वर्कशॉप, आधुनिक रसोई, महिला वार्ड, सीसीटीवी युक्त कंट्रोल रूम, बंदियों एवं उनके परिजनों के लिए सुरक्षित मुलाकात कक्ष तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के कई दुर्दांत अपराधियों को भी रीवा केंद्रीय कारागार में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि अपराध के बाद व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने वाला एक सुधारगृह भी है।

भ्रमण के उपरांत आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में रिसर्च विंग की ओर से डॉ. मुकेश येंगल, डॉ. स्वाति शुक्ला, डॉ. सुलभा सिंह सेंगर, हरिप्रकाश सिंह एवं राजकिशोर कुशवाहा ने विंध्य के पर्यटन स्थलों को दर्शाता स्मृति-चिन्ह जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय को भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर उप-अधीक्षक संजीव गेंदले, चक्कर ऑफिसर श्याम सिंह कुशवाहा, मॉडल साइंस कॉलेज की डॉ. स्वाति शुक्ला, डॉ. सुलभा सिंह सेंगर, पत्रकार हरिप्रकाश सिंह 'राजा', राजकिशोर कुशवाहा, शोधार्थी निशा अग्निहोत्री, सुष्मिता पाण्डेय, रूबी द्विवेदी, अंजली दुबे, शबनम सेन, आराध्या द्विवेदी, नैन्सी विश्वकर्मा, साधना तिवारी, आशा देवी, कंचन पटेल सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में योगगुरु आदर्श पाण्डेय ने विभिन्न योगासन का प्रदर्शन किया। अंत में रिसर्च विंग के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कारागार प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़