33 साल बाद भी अधर में लटकी कॉलोनी की जमीन, नियमों को ताक पर रखकर शासकीय जमीन की बंदरबांट का आरोप

चंदेरी/ निर्मल विश्वकर्मा/ खबर डिजिटल/ नगर पालिका चंदेरी में साडा कॉलोनी की वह ज़मीन जो गरीब और गृहविहीनों के लिए वर्ष 1992 में आवंटित की गई थी, आज तक पूरी तरह वितरित नहीं हो सकी है। 33 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भी इस आवंटन प्रक्रिया का अंत न होना न केवल प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है, बल्कि गंभीर अनियमितताओं और शासकीय भूमि की कथित बंदरबांट की ओर भी इशारा करता है।

इतिहास की परतों में दबा घोटाला

वर्ष 1981 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) का गठन ग्राम फतेहाबाद, रामनगर, प्राणपुर और सराए को मिलाकर किया गया था। तत्कालीन अध्यक्ष स्व. माधवराव सिंधिया के प्रयासों से वर्ष 1992 में स्थानीय गृहविहीन नागरिकों के लिए लगभग 30 बीघा शासकीय भूमि मिश्रित आवास गृह योजना हेतु स्वीकृत की गई। योजना के अंतर्गत एमआईजी, एलआईजी, और ईडब्ल्यूएस वर्गों के लिए भूखंडों का पंजीयन कराया गया।

यह भी पढ़ें – लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद से 1500 खाते में डाले जाएंगे, बोले सीएम मोहन यादव - Khabar Digital

हालांकि पंजीयन के बाद भी लाभार्थियों को न तो विधिसम्मत रूप से भूखंड आवंटित किए गए, और न ही संबंधित भूमि का सीमांकन या चिन्हांकन कराया गया। नतीजा यह हुआ कि आज तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वास्तव में कितने भूखंड किस क्षेत्रफल में उपलब्ध हैं।

1995 के बाद से बदस्तूर जारी है गड़बड़ी

वर्ष 1995 में साडा का नगरपालिका चंदेरी में विलय हुआ। इसके बाद से आज तक, भूखंडों के आवंटन में नियमों की अनदेखी और रिकार्ड्स में हेराफेरी की प्रक्रिया लगातार चलती रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि साडा कॉलोनी के आसपास की कीमती शासकीय भूमि को भी फर्जी भूखंड दिखाकर आवंटित किया गया।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal Today: जानें कैसा रहेगा आज का दिन – Khabar Digital

नगर पालिका और तहसील प्रशासन की आपसी मिलीभगत से इन शासकीय जमीनों की खरीद-फरोख्त की गई, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर स्पष्ट सीमांकन नहीं कराया गया है।

भूमि बंदरबांट के प्रमुख आरोप

  1. फर्जी भूखंड निर्माण: परिषद और कर्मचारियों ने मिलकर रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से भूखंड बनाकर आसपास की शासकीय भूमि को भी शामिल किया।
  2. रिकॉर्ड का अभाव: कॉलोनी में सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं जैसे रास्ता, खेल मैदान, मंदिर आदि का कोई रिकार्ड नपा कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
  3. पंजीयन में गड़बड़ी: वास्तविक पंजीयनधारकों के नाम हटाकर कर्मचारियों ने अपने, परिजनों या नजदीकियों के नाम दर्ज किए।
  4. धनराशि की अनियमितता: भूखंड आवंटन की रकम को रसीद के बिना मनमाने ढंग से अलग-अलग खातों में जमा किया गया।

यह भी पढ़ें – नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते – Khabar Digital

अब सवाल यह है...

क्या राजस्व विभाग और प्रशासन इस गंभीर प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेकर साडा कॉलोनी और उससे लगी शासकीय भूमि की निष्पक्ष जांच करेगा? क्या वर्षों से चली आ रही इस नियंत्रणहीन भूखंड नीति पर रोक लगेगी? जनता अब न्याय और पारदर्शिता की मांग कर रही है।

https://youtu.be/1VGBmKtlLq8
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़