हर्षानंद गिरि (हर्ष रिछारिया) ने फिर डाला एक और वीडियो… पिछले बयान को महिला सुरक्षा से जोड़ा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

हर्षानंद गिरि (हर्ष रिछारिया) ने फिर डाला एक और वीडियो… पिछले बयान को महिला सुरक्षा से जोड़ा

उज्जैन/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भोपाल निवासी साध्वी हर्षानंद गिरि (हर्ष रिछारिया) ने हाल ही में अपने बयान को लेकर उठे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। रसोई में भोजन बनाते हुए रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया, जबकि उनका उद्देश्य किसी आश्रम, संत या धार्मिक संस्था पर सवाल उठाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता केवल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर थी।

'जय श्रीराम' से शुरू किया संदेश
वीडियो की शुरुआत 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ करते हुए हर्षानंद गिरि ने कहा कि उन्हें आश्रम का वातावरण पसंद है, क्योंकि वहां उनका अधिकांश समय पूजा-पाठ, अध्ययन, धर्म और सेवा कार्यों में बीतता है। उन्होंने कहा कि घर पर रहने के दौरान घरेलू जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं।

महिला सुरक्षा पर रखा अपना पक्ष
हर्षानंद गिरि ने कहा कि उनके बयान का आशय केवल इतना था कि जिस समाज में छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है, वहां किसी भी महिला के आश्रम में रहने की स्थिति में उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। उनका कहना था कि यह सवाल महिला सुरक्षा के व्यापक मुद्दे से जुड़ा है, न कि किसी विशेष संस्था पर टिप्पणी है।

एमपी में 30 आईपीएस अफसरों की होगी बढ़ोतरी… एसपी से लेकर डीजीपी रैंक तक में होगा बदलाव

सुरक्षा का भरोसा मिलने पर आश्रम में रहने को तैयार
हर्षानंद गिरि का कहना है कि यदि कोई आश्रम, संस्था या संत समाज महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा देता है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार होता है, तो वह आज भी आश्रम में रहकर सेवा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में उन्हें किसी आश्रम के संचालन की जिम्मेदारी मिलती है, तो वह उसे निभाने के लिए भी तैयार हैं।

उज्जैन और भोपाल की घटनाओं का किया उल्लेख
वीडियो में उन्होंने उज्जैन में एक महामंडलेश्वर के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों से महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आती हैं। साथ ही उन्होंने भोपाल में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसे उदाहरण बताते हैं कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा समाज के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी वजह से वह फिलहाल अपने घर को अधिक सुरक्षित मानती हैं।

महिलाओं के लिए सुरक्षित आश्रम बनाने की इच्छा
हर्षानंद गिरि ने अपनी भविष्य की योजना साझा करते हुए कहा कि वह ऐसा आश्रम स्थापित करना चाहती हैं, जहां घरेलू हिंसा, सामाजिक प्रताड़ना या अन्य कारणों से असुरक्षित और बेघर हुई महिलाओं तथा बच्चियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। उनके अनुसार समाज में ऐसी अनेक महिलाएं हैं, जिन्हें सुरक्षा और सहारे की आवश्यकता है। वीडियो के अंत में उन्होंने 'हर-हर महादेव' का उद्घोष करते हुए अपनी बात समाप्त की और दोहराया कि उनका संदेश केवल महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर था, किसी धार्मिक संस्था या संत समाज के विरुद्ध नहीं।

ग्लैमरस पुलिस अफसर नेहा पच्चीसिया का करियर बना घनचक्कर… एक और गंभीर केस में होगी जांच

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़