Sagar News : भीषण सड़क हादसा…. मुरैना BDS के 4 जवानों की मौत, 1 घायल

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ सागर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां एक सड़क दुर्घटना में BDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड) के चार जवानों की मृत्यु हो गई, इस हादसे में एक जवान घायल है, जिसका सागर के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जांच शुरु की गई।

ऐसे हुआ हादसा
सागर झांसी  नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर  बांदरी और मालथौन के बीच झीकनी घाटी के पास सुबह करीब चार बजे मुरैना BDS के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा पुलिस वाहन और कंटेनर के टकराने से हुआ। घटना की गंभीरता देखकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी अनुसार यह दस्ता बालाघाट से ड्यूटी कर मुरैना वापिस जा रहा था इस भीषण दुर्घटना में चार जवानों की मौत हो गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-sanjay-nagar-attack-flour-booking-dispute-family-injured/

शहीद जवानों के नाम
शहीद हुए जवान हैं — आरक्षक प्रधुमन दीक्षित, आरक्षक अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर, जो सभी मुरैना जिले के रहने वाले थे, और डॉग मास्टर विनोद शर्मा, जो भिंड जिले से थे। एक अन्य जवान, आरक्षक राजीव चौहान, गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सागर की एक निजी अस्पताल में जारी है। खबरों के अनुसार, वाहन में जवानों के साथ रहने वाला डॉग सुरक्षित पाया गया है, लेकिन इस दुर्घटना ने जवानों के परिवारों और पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है।

हादसे की जांच जारी
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, हालांकि शुरुआती अनुमान वाहन के अनियंत्रित होने और टक्कर की वजह से इसे बताया जा रहा है। इस दुखद हादसे से मुरैना और भिंड जिले में शोक की लहर फैल गई है। हादसे में मृत जवानों के शवों को मॉलथौन ले जाया गया है, जहां इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-rajendra-nagar-chowkidar-assault-case-public-beating-update/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़