रहली में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: ग्रामीण जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहसा ने दिलाया बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प

सागर/खबर डिजिटल/ मुकेश अग्निहोत्री: सागर जिले की राजनीति में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए नया अध्याय जोड़ा है। इसी कड़ी में नवनियुक्त ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहसा शनिवार को रहली पहुंचे। नगर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहा पर पारंपरिक बुंदेली रीति-रिवाज के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया।

रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में भूपेंद्र सिंह मोहसा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि “संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं, और जब कार्यकर्ता सशक्त होंगे तभी पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी।”

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक चुनौतियों पर खुलकर अपनी राय रखी। ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और आश्वासन दिया कि हर कार्यकर्ता की भूमिका और मेहनत को उचित सम्मान मिलेगा।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सौरभ हजारी, संजय पटैरिया, एडवोकेट बी.डी. पटैल, बिहारी कुशवाहा, मनोरथ गर्ग, राजेन्द्र चौबे और रवीन्द्र लोधी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दीपक जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष रत्नेश पटेल ने व्यक्त किया। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशील हजारी, अनूप ददरया, प्रमोद नायक, शैलेन्द्र सोनी, इसरार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहसा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि जनता के बीच खड़ा होना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता तक कांग्रेस की नीतियां और विचार पहुंचाएं।

रहली की इस बैठक ने संगठन सृजन अभियान को नई दिशा देने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और विश्वास का संचार किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़