पहले पत्नी के नाम पर लिया 35 लाख का लोन… फिर पत्नी को जान से मारने की कोशिश

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ बैंक से लिये 35 लाख रुपए के लोन से बचने के लिए पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा निवासी अनुराग त्रिपाठी और उनकी पत्नी पूर्णिमा का है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पर बीएनएस की धारा 109(2) का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति अनुराग त्रिपाठी पिता सोहन त्रिपाठी मूल रूप से मझगवां थाना क्षेत्र के पिंडरा का रहने वाला है। आरोप है कि पति ने पानी में फिनायल की गोली मिलाकर पत्नी को मारने की कोशिश की थी।

पत्नी को ही दिया झांसा
आवेदिका पूर्णिमा त्रिपाठी मूल रूप से पिण्ड्रा, थाना मझगवां की निवासी हैं और वर्तमान में वार्ड क्रमांक 10, पश्चिम संत नगर बगहा, सतना (थाना सिविल लाइन) में रह रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पति अनुराग त्रिपाठी ने उनके नाम से “रूदा इंटरप्राइजेज” नामक फर्म पंजीकृत कराई थी, जो सर्जिकल सामग्री का खरीदी-बिक्री से जुड़ी थी। इसी फर्म के नाम पर 35 लाख रुपये का लोन निकलवाया गया। आरोप है कि लोन की पूरी राशि का उपयोग पति ने किया, लेकिन दायित्व पत्नी के नाम पर रहा।

पत्नी के साथ जमकर की मारपीट
बीते 28 दिसंबर 2025 की रात जब पति शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे पूर्णिमा के चेहरे और मुंह पर चोटें आईं। इसके अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विवाद फिर बढ़ा। आरोप है कि इसी दौरान अनुराग त्रिपाठी ने बाथरूम में रखी फिनायल की गोलियों को पीसकर पानी में मिलाया और पत्नी को जबरन पिला दिया। पीड़िता का कहना है कि पति ने यह कहते हुए उसे मर जाने को कहा कि उसके मरने के बाद 35 लाख का लोन माफ हो जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-rampur-baghelan-cop-threat-video-goes-viral/

बिरला अस्पताल में चला इलाज
फिनायल पीने से पूर्णिमा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। होश में आने पर उन्होंने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बिरला अस्पताल में उपचार चला। पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही पति आए दिन मारपीट करता रहा है, और पहले भी एक बार इसकी शिकायत थाना जसो में दर्ज कराई जा चुकी है।

केस दर्ज पुलिस विवेचना में जुटी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और आर्थिक लालच के खतरनाक रूप को उजागर कर दिया। फिलहाल पुलिस अब मामले की विवेचना कर रही। महिला ने मारपीट की पुरानी तस्वीरों को भी पुलिस से साझा किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=KEcYeBd0tY8&t=6s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़