Satna News : जोश में होश खो बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता… अपने ही पार्टी के मुर्दाबाद के नारे लगाए

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ राजनीति में जोश होना अच्छी बात है, लेकिन कभी-कभी 'अति-उत्साह' भारी फजीहत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को सतना में देखने को मिला है। यहां मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा 'सेल्फ गोल' कर दिया, जिसने पूरी पार्टी की किरकिरी करा दी है।

कांग्रेसियों की फिसली जुबान
एमपी में सतना जिले के सिविल लाइन चौराहे पर मंत्री प्रतिमा बागरी के खिलाफ प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों की जुबान ऐसी फिसली कि वे अपनी ही पार्टी को कोसने लगे। विरोध के फ्लो में कार्यकर्ताओं ने "कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद" के नारे लगा दिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/i/status/1998723020794507411

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का कर रहे थे विरोध
दरअसल, राज्यमंत्री के भाई अनिल बागरी के गांजा तस्करी में पकड़े जाने के बाद कांग्रेस आक्रामक मूड में है। मंगलवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सतना के सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता पूरे जोश में थे और एक सुर में नारे लगा रहे थे प्रतिमा बागरी इस्तीफा दो" "मोहन सरकार मुर्दाबाद" भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद।

जोश में होश खो बैठे कांग्रेसी
नारेबाजी का यह सिलसिला तेज होता गया और इसी रौ में कार्यकर्ताओं का ध्यान भटक गया। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि 'मुर्दाबाद' के फ्लो में कार्यकर्ता अचानक कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद" चिल्लाने लगे। जब तक उन्हें अपनी इस भारी चूक का अहसास होता और वे रुकते, तब तक यह मजेदार वाकया कैमरों में कैद हो चुका था। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी खुद ही हंसी का पात्र बन गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-pratima-bagri-brother-arrest-ganja-case-viral-photo-controversy/

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
गौरतलब है कि यह प्रदर्शन एक बेहद गंभीर मुद्दे पर हो रहा था। राज्यमंत्री के सगे भाई और जीजा 46 किलो गांजा तस्करी के आरोप में जेल गए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। लेकिन इस एक 'वायरल वीडियो' ने पूरे विरोध प्रदर्शन की दिशा ही बदल दी और अब चर्चा मंत्री के भाई से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस चूक की हो रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-ganja-smuggling-case-protests-against-minister-pratima-bagri/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़