MP BJP Politics: मध्यप्रदेश भाजपा की गुप्त बैठक, आज जारी होगी नियुक्तियों की सूची!

MP BJP Politics: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चल रहा सस्पेंस अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शनिवार को राजधानी भोपाल में सत्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं के बीच हुई एक बैठक ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच करीब आधे घंटे तक चली गुप्त चर्चा में नियुक्तियों की राह में आ रही अड़चनों को दूर कर लिया गया है।

कृषि मेले के बहाने सेटलमेंट

सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक मुख्य रूप से कृषि मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन जल्द ही चर्चा का केंद्र निगम-मंडल, प्राधिकरण और आयोगों की नियुक्तियां बन गई। हफ्ते भर पहले हुई समन्वय बैठक के बाद कुछ वरिष्ठ नेताओं की आपत्तियों के कारण सूची अटक गई थी। शनिवार की बैठक में शिवराज सिंह चौहान के साथ विचार-विमर्श कर उन विवादित नामों पर सहमति बना ली गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार का पूरा दिन नियुक्तियों के लिए आरक्षित रखा है। आज भाजपा के पदाधिकारी अलग-अलग सत्रों में बैठकर अंतिम सूची को 'लॉक' करेंगे।

108 चेहरों को मिलेगी जगह

सिर्फ निगम-मंडल ही नहीं, बल्कि प्रदेश कार्यसमिति के गठन पर भी काम तेज हो गया है। प्रदेश भर से करीब 108 कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति में शामिल किया जाना है। इसके लिए प्रदेश भर के नेता अपनी 'जुगाड़' और दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। इसके अलावा भाजपा के 14 प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति भी इसी फेरबदल का हिस्सा होगी। संगठन ने नाम तय कर लिए हैं, बस मुख्यमंत्री की अंतिम हरी झंडी का इंतजार है।

समन्वय और सामंजस्य पर फोकस

इस बार की नियुक्तियों में संघ, सरकार और संगठन के बीच त्रिकोणीय तालमेल बिठाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मंशा है कि जल्द से जल्द नियुक्तियां पूरी कर जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए, ताकि आगामी सांगठनिक कार्यों और चुनावों में इसका लाभ मिल सके। माना जा रहा है कि आज यानी रविवार का दिन मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए नियुक्ति वाला दिन साबित हो सकता हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़