सिवनी के जनता नगर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पांच दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जनता नगर क्षेत्र में सिवनी-कटंगी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम से उठती ऊंची लपटें और आसमान में फैलता धुएं का विशाल गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था।
सिवनी के जनता नगर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पांच दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

राकेश यादव, सिवनी। जनता नगर क्षेत्र में सिवनी-कटंगी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम से उठती ऊंची लपटें और आसमान में फैलता धुएं का विशाल गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात जनता नगर स्थित कबाड़ गोदाम में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री रखी होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आने से आग तेजी से फैलती चली गई। लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी चंचलेश मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, डूंडा सिवनी थाना प्रभारी चेनसिंह उइके सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। दमकल विभाग की पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियां लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी आग बुझाने और राहत कार्य में सहयोग किया।

काफी देर तक चले संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी दोबारा लपटें उठने की आशंका के चलते स्थिति पर नजर रखी गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़