Seoni News : 15 सालों से न्याय के लिए भटकता परिवार… अब लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद से परेशान एक परिवार ने अब इच्छामृत्यु की मांग की है। मामला ग्राम मैली, थाना बरघाट क्षेत्र का है, जहां चैनसुख ग्वालवंशी और धनीराम ग्वालवंशी का परिवार पिछले 10-15 वर्षों से अपने अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है।

परिवार ने दी जानकारी
परिवार ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि पर गांव का सरपंच संतोष ग्वालवंशी लगातार कब्जे की कोशिश कर रहा है, जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद संतोष ग्वालवंशी खेत में पाइप डालने, मिट्टी फेंकने और जमीन पर कब्जे की कोशिश करता रहा है।

धमकाने का लगाया आरोप
उनकी गैरमौजूदगी में खेत में मिट्टी डालकर कब्जा करने की कोशिश की गई। खेत में पाइप गाड़े गए, मेड़ तोड़ी गई और जमीन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। वर्तमान सरपंच संतोष ग्वालवंशी और उसका भाई अशोक दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उन पर पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। एक मामले में उन्हें 3.5 वर्ष की सजा भी हो चुकी है। एक आदिवासी महिला के साथ धारा 376 (दुष्कर्म) का केस भी दर्ज है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sagar-bds-jawans-road-accident-four-killed-on-nh-44/

इच्छामृत्यु की मांगी अनुमति
परिवार कई बार थाना बरघाट, पुलिस अधीक्षक सिवनी, कलेक्टर सिवनी, SDM, और यहां तक कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 तक शिकायत कर चुके हैं। आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी सरपंच होने का फायदा उठाकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है। परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी हैं। लगातार विवाद और उत्पीड़न से वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से टूट चुके हैं। परिजन, विशेषकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग, भय और तनाव में जी रहे हैं। 10–15 वर्षों से न्याय न मिलने और लगातार प्रताड़ना से वे अब जीवन जीने का कारण नहीं देख पा रहे हैं। इच्छामृत्यु की अनुमति की औपचारिक मांग की हैं।

9 दिसंबर 2025 को दिया आवेदन
9 दिसंबर 2025 को जिला कलेक्टर को दिए आवेदन में दोनों परिवारों ने लिखा' हमारा परिवार अत्यंत परेशान है। लगातार उत्पीड़न, धमकी, और प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण अब जीवन असहनीय हो चुका है। अतः परिवार सहित हमें इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए।' परिवार ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण उनके बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लगातार मानसिक तनाव में हैं और अब जीवन-यापन असहनीय हो चुका है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तुरंत इच्छामृत्यु की मांग की गुहार लगाई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mahakal-mahotsav-ujjain-14-to-18-january-2025-cultural-event-update/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़