50 बाइक और 100 लोगों के साथ डिंडौरी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वड़नगर से बनारस जाने वाली यात्रा सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को डिंडौरी पहुंची। यात्रा में लगभग 50 बाइक पर सवार 100 लोग शामिल हैं। सेवा, सहयोग, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का संदेश लेकर निकली यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए डिंडौरी पहुंची।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। शिविर में विभागीय समन्वय के माध्यम से आमजन की आवश्यकताओं के निराकरण पर जोर दिया गया।

सेवा संकल्प यात्रा में शामिल लगभग 100 प्रतिभागी डिंडौरी में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रियों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Seva Sankalp Yatra Dindori
Seva Sankalp Yatra Dindori

सेवा संकल्प यात्रा के दौरान शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने, पौधारोपण तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से शासन, प्रशासन और समाज के बीच समन्वय तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सेवा संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर 2026 को डिंडौरी से कारोपानी होते हुए अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के आगामी पड़ावों के दौरान भी सेवा, सहयोग, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की गतिविधियां जारी रहेंगी।

सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को डिंडौरी स्थित मां नर्मदा डैम घाट पहुंची। इस अवसर पर शाम 7:15 बजे मां नर्मदा की भव्य आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आरती के माध्यम से सेवा, श्रद्धा, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।

सेवा यात्रा का उद्देश्य सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।

Seva-Sankalp-Yatra-Dindori-bike
Seva-Sankalp-Yatra-Dindori-bike

डिंडौरी पहुंचने पर विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी सहित जिला पंचायत सदस्य प्रीतम मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अन्नू सिंह पट्टा, अन्य जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़