कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने खरीदे जैविक उत्पाद… शिवपुरी में लगा साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ शिवपुरी शहर की पुरानी अनाज मंडी में रविवार को जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया गया। हाट बाजार में आम नागरिकों ने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

कलेक्टर ने खरीदे जैविक उत्पाद
इस अवसर पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने परिवार सहित हाट बाजार का भ्रमण किया और जैविक स्वीटकॉर्न एवं सब्जियों की खरीदारी की। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और किसानों को प्रोत्साहित किया।

प्रत्येक रविवार को लगता है बाजार
हाट बाजार में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित सब्जियां, फल एवं खाद्यान्न आमजन के लिए विक्रय हेतु उपलब्ध कराए गए। शासन की पहल पर यह हाट बाजार प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों के साथ सृजन एनजीओ, एसआरएलएम एवं कृषि विज्ञान केंद्र का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस रविवार आयोजित हाट बाजार में कुल 42 किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की दुकानें लगाईं, जिनके माध्यम से लगभग 52,030 रुपये का व्यापार हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cabinet-reshuffle-buzz-grows-after-two-years-mohan-yadav-government/

कृषि परियोजना अधिकारी ने दी जानकारी
उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा पान सिंह करोरिया द्वारा किसानों को शासन की इस पहल के लाभों की जानकारी दी गई तथा जैविक मूंग, उड़द एवं सब्जियों का क्रय भी किया गया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी (प्राकृतिक खेती) डॉ. मुकेश कुमार भार्गव ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किसानों एवं आमजन को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया।

किसानों की आय में हो रही बढ़ोतरी
सृजन एनजीओ के अवधेश रघुवंशी, केवलराम कीर (पिछोर) एवं सुरेन्द्र कुशवाह (कोलारस) ने बताया कि उनके एनजीओ के माध्यम से कोलारस, पिछोर, करैरा एवं खनियाधाना क्षेत्रों में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक हाट बाजार से किसानों को अपने उत्पादों के विक्रय के लिए जिले में सुलभ मंच मिला है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=K35RDuG7ryM&t=20s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़