शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले - कांग्रेस काल में महंगाई की मार लोग भूले नहीं है

नई दिल्ली/ खबर डिजिटल/ शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस के राज में महंगाई की मार जनता की कमर तोड़ देती थी। लोग भूले नहीं हैं कि, महंगाई की दरें क्या होती थी। आज एक तरफ महंगाई से राहत है, तो दूसरी तरफ करों में राहत है और तीसरी तरफ निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, स्ट्रीट वेंडर योजना और आयुष्मान भारत जैसी सुविधाओं से जनता की जिंदगी आसान हुई है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, यही उपलब्धियाँ कांग्रेस को खटकती हैं। कांग्रेस नेताओं की आँखों में यह कांटे की तरह चुभता है कि, मोदी सरकार इतनी सुविधाएँ कैसे दे पा रही है। इसलिए वे किसी न किसी बहाने कोसते रहते हैं। सच तो यह है कि अंदर से कांग्रेसी भी प्रसन्न हैं।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल स्थित ICAR– केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुधनी विधानसभा के किसान भाइयों-बहनों से संवाद किया और उन्हें कृषि उपकरण व इनपुट किट वितरण की। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, पूरा देश माँ की भक्ति में डूबा है और नवरात्रि के पवित्र अवसर पर ये डबल धमाका है। माँ की कृपा भी बरसेगी और मोदी सरकार ने आज से नए जीएसटी सुधारों को लागू कर उपहार दिया है। रोज़मर्रा की ज़रूरत की सभी चीज़ें जो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं या तो उन पर GST 0% हो गई है या दरें कम हो गई है।

GST सुधार का सीधा लाभ जनता और किसानों को मिलेगा
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नए जीएसटी सुधार लागू करने पर बधाई देता हूं। लागू किए गए जीएसटी सुधारों से आमजन और किसान दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि, रोज़मर्रा की ज़रूरत की अत्यंत आवश्यक चीज़ों पर अब जीएसटी शून्य प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि खेती-बाड़ी से जुड़ी वस्तुओं पर 18 और 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि, 35 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर पर अब किसानों को 43 हज़ार रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा, जनता प्रसन्न है, यह बहुत बड़ा तोहफ़ा प्रधानमंत्री जी ने दिया है। सभी को बधाई और शुभकामनाएँ। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, जीएसटी सुधारों के लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए बचत सप्ताह मनाया जाएगा।

इसके तहत कार्यकर्ता, व्यापारिक संगठन और सामाजिक संगठन जनता के बीच दो संदेश लेकर जाएँगे। पहला, जीएसटी से होने वाला लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचे। दूसरा, स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा, जनता वही चीज़ खरीदे जो अपने देश में बनी हो, जिसमें अपने लोगों का पसीना बहा हो और जिसकी आमदनी हमारे लोगों को मिले। इससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे और देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़