Sidhi News : रेत माफिया की लापरवाही बनी काल… ट्रैक्टर दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सीधी जिले के टिकरी गांव में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन ने एक बार फिर इंसानी जान ले ली। सोमवार तड़के हुए दर्दनाक ट्रैक्टर हादसे में 15 वर्षीय किशोर उमेश सिंह पिता राजकरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक के साथ भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अवैध रेत कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5 बजे उमेश सिंह गांव के ही अमोल सिंह के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर गया था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के जरिए अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर उमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया।

सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला किशोर
मृतक के पिता राजकरण सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनका बेटा सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ ही देर में गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और पूरे गांव में मातम छा गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/betul-medical-college-foundation-stone-ppp-mode-review-meeting-collector-narendra-suryavanshi/

ग्रामीणों और परिजनों ने किया चक्काजाम
घटना के बाद सुबह करीब 8 बजे आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि टिकरी और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से रात के अंधेरे में खुलेआम अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

गांव के अजीत सिंह पर लगाया आरोप
ग्रामीण हीरामल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही अजीत सिंह सहित कुछ लोग लगातार अवैध रेत कारोबार में संलिप्त हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती दिखाई होती, तो आज एक नाबालिग की जान नहीं जाती। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर टिकरी चौकी प्रभारी एएसआई प्रमोद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसआई प्रमोद तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dewas-girl-climbs-mobile-tower-love-drama-satwas/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़