Sidhi News : वर्षा सिंह बनीं सीधी की पहली ‘मिसेस लिनेस’… महिला सशक्तिकरण का उत्सव

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ वैष्णवी गार्डन, सीधी में लिनेस क्लब कामाख्या द्वारा आयोजित मिसेस लिनेस प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह भव्यता, गरिमा और सांस्कृतिक विविधता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों और पारंपरिक परिधानों की मनोहारी झलक ने समूचे माहौल को उत्साह से भर दिया।

डॉ. बीना मिश्रा एरिया ऑफिसर नियुक्त
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ करते हुए डॉ. बीना मिश्रा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान के लिए लिनेस क्लब की एरिया ऑफिसर नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. सुनीता तिवारी को लिनेस कामाख्या क्लब, सीधी की चेयरपर्सन बनाए जाने की घोषणा हुई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

वर्षा सिंह सीधी की पहली “मिसेस लिनेस”
प्रतियोगिता में अपने आत्मविश्वास, प्रस्तुति और सामाजिक दृष्टिकोण से निर्णायकों का दिल जीतते हुए श्रीमती वर्षा सिंह ने सीधी की पहली “मिसेस लिनेस” का गौरवपूर्ण खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि जिले की महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी।

निष्पक्ष जजिंग, अनुभवी निर्णायक
प्रतियोगिता की निष्पक्ष एवं प्रभावी जजिंग के लिए दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार सुरभि, रीवा से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऋतिका द्विवेदी,तथा सीधी से नेहा कुन्देर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-railway-station-coolies-struggle-modernization-impact/

36 लिनेस बहनों को मिला ‘लिनेस अवार्ड’
समारोह में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 लिनेस बहनों को “लिनेस अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में प्रेरणा और ऊर्जा का संचार हुआ।

भारत की विविध संस्कृतियों की अनुपम झलक
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाओं की प्रस्तुति रही—राजस्थानी, बनारसी, चंदेरी, महाराष्ट्रीयन, महेश्वरी, पंजाबी, केरलियन, गुजराती, साउथ सिल्क, बंगाली, सिंधी, कलमकारी, कांजीवरम, असमिया, बंधनी और उत्तराखंडी परिधानों में सजी लिनेस बहनों ने मंच पर भारत की सांस्कृतिक एकता को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी द्विवेदी ने किया, जिनके संचालन ने पूरे आयोजन में समा बांधे रखा।

यह भी रहीं मौजूद
इस अवसर पर सावित्री मिश्रा, मीना गुप्ता, भारती सिंह, सरोज सिंह, मीना सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, एडवोकेट स्नेहलता तिवारी, पूनम सोनी, एडवोकेट सुनीता तिवारी एवं रमेश अग्रवानी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-rahu-ketu-film-promotion-raja-kumari-song-launch/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़