सिंहस्थ 2028: जब सीएम मोहन यादव ने अपने ही पैतृक मकान पर चलाई गेती, जानें पूरा मामला

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

पैतृक मकान पर चलाई गेती: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने अब्दालपुरा स्थित पैतृक घर का हिस्सा हटाने के लिए खुद गेती चलाई.
सिंहस्थ 2028: जब सीएम मोहन यादव ने अपने ही पैतृक मकान पर चलाई गेती, जानें पूरा मामला

उज्जैन में साल 2028 में होने जा रहे महाकुंभ यानी सिंहस्थ की तैयारियां अब जमीन पर उतरने लगी हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. इसी सिलसिले में जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक घर सड़क चौड़ीकरण की जद में आया, तो उन्होंने एक अनोखी मिसाल पेश की. सीएम खुद उज्जैन के अब्दालपुरा स्थित अपने पुराने मोहल्ले पहुंचे. वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजन किया और फिर खुद अपने हाथों में गेती थामकर मकान के हिस्से को हटाने की शुरुआत की. 1974 में उनके दादा रामचंद्र यादव द्वारा बनवाए गए इस घर से मुख्यमंत्री के बचपन और कॉलेज जीवन की अनगिनत यादें जुड़ी हैं.

चौड़ीकरण की जद में 270 से ज्यादा इमारतें

खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक की सड़क को चौड़ा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. इस परियोजना में मुख्यमंत्री के मकान का करीब 2.90 मीटर हिस्सा आ रहा है. वहीं उनकी बहन और उज्जैन नगर निगम की सभापति कलावती यादव के घर का लगभग 3.8 मीटर हिस्सा भी प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा पास के मनकामेश्वर महादेव मंदिर का कुछ हिस्सा भी इसकी सीमा में है. अब्दालपुरा क्षेत्र में कुल मिलाकर करीब 270 मकान और अन्य ढांचे इस दायरे में आ रहे हैं, जिन्हें यातायात सुगम बनाने के लिए पीछे किया जा रहा है.

8 लाख की आबादी, जिम्मेदारी करोड़ों श्रद्धालुओं की

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन की मूल आबादी करीब 8 लाख है, लेकिन सिंहस्थ के दौरान यहां करोड़ों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे. इतने विशाल आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार बेहद जरूरी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास कार्यों में किसी भी वर्ग से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और पारसी समेत सभी धर्मों के लोग स्वेच्छा से अपने मकान और धार्मिक स्थलों के हिस्से पीछे हटाकर शहर के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं.

त्याग और जनसहयोग का अनूठा संदेश

अपने ही बचपन के घर पर गेती चलाते मुख्यमंत्री का यह कदम अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस घटनाक्रम के जरिए प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि नियमों और शहर के विकास से बढ़कर कोई व्यक्तिगत हित नहीं हो सकता. स्थानीय लोगों का यह स्वेच्छिक सहयोग सिंहस्थ की तैयारियों को नई रफ्तार दे रहा है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़