Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले तेज, दिल्ली में शाह से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में इन दिनों राजनीतिक उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव की भूमिका तय करता नजर आ रहा है। सत्ता के गलियारों और राजनैतिक विश्लेषकों के बीच इस दौरे को महज एक औपचारिक या शिष्टाचार भेंट नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे साय कैबिनेट में होने वाले संभावित फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

अमित शाह से होगा मंथन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार या बदलाव को लेकर कोई बयाना सामने नही आया है, लेकिन पिछले कई हफ्तों से बदलावों की सुगबुगाहट बनी हुई है।

सीएम बोले, इंतजार कीजिए…

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब हाल ही में रायपुर में मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सवाल दागा था। संवेदनशील सवालों को टालने वाले मुख्यमंत्री ने इस बार साफ तौर पर इनकार नहीं किया। उन्होंने चेहरे पर मुस्कान के साथ केवल इंतजार कीजिए कहकर बात को टाल दिया। मुख्यमंत्री के इस रहस्यमयी जवाब के बाद से ही सूबे के विधायकों, मंत्रियों और दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं और अटकलों को बल मिला है।

क्या कहते है जानकार?

राजनैतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अब 2028 में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने में जुट गया है। बस्तर से लेकर सरगुजा और मैदानी इलाकों के समीकरणों को साधने के लिए कुछ नए चेहरो को मौका मिल सकता है। वर्तमान साय सरकार के मंत्रियों के कामकाज का जो रिपोर्ट कार्ड तैयार हुआ है, उसके आधार पर कुछ कप्तानों की छुट्टी की जा सकती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या अपनी तय सीमा के बिल्कुल करीब है, इसलिए नए चेहरों को शामिल करने के लिए पुराने मंत्रियों को हटाना या उनके विभागों को बदलना ही एकमात्र रास्ता बचा है।

संगठन में भी बदलाव की आहट

सूत्रों का यह भी कहना है कि केवल कैबिनेट ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में भी जल्द ही कुछ नियुक्तियां और फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। इसके तहत कैबिनेट से हटाए जाने वाले कुछ चेहरों को संगठन में बड़ी और महत्वपूर्ण कमान सौंपी जा सकती है। अब छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक सबकी निगाहें आलाकमान के दरबार में होने वाली बैठकों पर टिक गई हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़