Sultanpur News:करीब 57 लाख रुपये की 11,467 लीटर अवैध शराब नष्ट, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

सुलतानपुर/खबर डिजिटल/ उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में जब्त की गई बड़ी मात्रा में अवैध शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट करा दिया गया। सुल्तानपुर पुलिस के मुताबिक कुल 11,467.8 लीटर शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 57 लाख 33 हजार 900 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई संबंधित मामलों में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। नष्ट की गई शराब अलग-अलग मुकदमों में पुलिस द्वारा जब्त की गई थी।

इन मामलों की शराब का हुआ निस्तारण

पुलिस के अनुसार शराब थाना करौंदीकला से जुड़े वर्ष 2017, 2018 और 2019 के विभिन्न आबकारी अधिनियम के मामलों में जब्त की गई थी। इनमें मु0अ0सं0 43/2017, 45/2017, 114/2017, 66/2018, 67/2018, 92/2018 और 218/2019 से संबंधित जब्त शराब शामिल थी। न्यायालय के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी कादीपुर द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

11,467.8 लीटर शराब में क्या-क्या शामिल था?

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार नष्ट की गई शराब में 100 पेटी बॉम्बे व्हिस्की, 1 पेटी नाजायज शराब, 57,600 शीशी डॉलफिन व्हिस्की, 30 शीशी बॉम्बे व्हिस्की, 30 पेटी बॉम्बे व्हिस्की, 50 शीशी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की, 1,152 शीशी देशी शराब - शामिल थी। पुलिस के अनुसार इसकी कुल मात्रा 11,467.8 लीटर और अनुमानित कीमत ₹57,33,900 है।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निस्तारण

शराब नष्ट कराने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट अनील कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक करौंदीकला अश्वनी कुमार सिंह मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़