उज्जैन: तराना में हिंसा के बाद धारा 144 लागू, 15 गिरफ्तार; फ्लैग मार्च जारी

उज्जैन/कमलेश जाटवा/ खबर डिजिटल/ तराना नगर में गुरुवार शाम विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के बाद भड़की हिंसा ने शुक्रवार को उग्र रूप धारण कर लिया। सोहेल ठाकुर पर पीछे से हमला किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान के साथ पूर्व पार्षद आजाद खान की बस को आग के हवाले कर दिया।

दो समुदाय आमने-सामने, जमकर हुआ पथराव

स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुए पथराव में मंदिर परिसर सहित 6 से अधिक घरों को निशाना बनाया गया। उपद्रवियों ने 13 बसों और करीब 10 कारों में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन ने संभाली कमान, फ्लैग मार्च

हालात पर काबू पाने के लिए डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। दंगा रोधी बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jabalpur-mukhyamantri-kanya-vivah-yojana-latest-news/

15 गिरफ्तार, धारा 144 लागू

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सप्पन मिर्जा, ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अब तक 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर बाजार बंद कराए गए और जुमे की नमाज पुलिस सुरक्षा में संपन्न हुई।

शांति की अपील

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं शहर काजी सफिउल्ला ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन टियर गैस और सतत निगरानी के साथ हालात पर नजर रखे हुए है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajgarh-bypass-road-nh52-car-accident-child-injured/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़